सीमित ओवर क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान विराट के हाथों में है.
हालांकि हाल ही में एशिया कप के दौरान विराट को आराम दिया गया और रोहित शर्मा ने टीम की संभाली थी. रोहित के नेतृत्व में भारत बार फिर एशिया कप में चैंपियन बना.
इससे पहले इसी वर्ष निदहास ट्रॉफी को भी भारत ने रोहित के नेतृत्व में अपने नाम किया था. इस तरह रोहित ने अपनी नेतृत्व क्षमता को भी साबित किया है.
रोहित के वनडे क्रिकेट में आंकड़े
रोहित शर्मा भारतीय टीम में बतौर ओपनर बल्लेबाज शामिल नहीं हुए थे. वह मध्यक्रम और निचले क्रम में बल्लेबाजी कर चुके हैं. रोहित को सलामी बल्लेबाज के तौर पर धोनी ने मौका दिया था, जिसके बाद रोहित ने भी निराश न करते हुए बतौर ओपनर अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया.

आज रोहित शर्मा दुनिया के जबरदस्त ओपनर बल्लेबाज हैं. सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए रोहित 3 दोहरे शतक भी जड़ चुके हैं.
रोहित ने अभी तक कुल 188 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 46.18 की औसत और 87.45 इकॉनमी से 7065 रन बनाए. रोहित ने 19 शतक लगाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है.
विराट कोहली के आंकड़े
विराट कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. अभी तक कोहली 211 वनडे मैच खेल चुके हैं और वह 10 हज़ार रनों के आंकड़े से बेहद करीब हैं. अभी कोहली के नाम 9779 रन दर्ज हैं. कोहली ने इस दौरान 58.21 की औसत से रन बनाए. वह अभी तक 35 शतक भी लगा चुके हैं.
वहीं अगर रोहित शर्मा से आंकड़ो की तुलना करने के लिए कोहली के 188 मैचों के बाद के आंकड़े देखें तो कोहली ने 188 मैचों में 8504 रन बनाए थे. तब कोहली 30 शतक भी लगा चुके थे. इस दौरान कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 188 रन रहा.

इस तरह अगर देखें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही बल्लेबाज शानदार रहे पर कोहली के बल्ले से रोहित से ज्यादा रन निकले. कोहली का औसत भी रोहित से ज्यादा रहा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 188 वनडे मैचों के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली में कौन बेहतर, देखें आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.