बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पिछले कुछ दिनों से खेले जा रहे जूनियर क्रिकेट एशिया कप टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने बांग्लादेश अंडर-19 टीम को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हरा दिया।

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
ढाका में गुरूवार को भारतीय अंडर-19 टीम और बांग्लादेश अंडर-19 टीम के बीच एक जबरदस्त लॉ स्कोरिंग मैच देखने को मिला। इस सांसे रोक देने वाले मैच में अंतिम समय तक चली जंग में भारत की जीत हुई।

भारतीय अंडर-19 टीम ने पहले खेलते हुए केवल 172 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। भारतीय अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से नाकाम रही लेकिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश अंडर-19 टीम को 2 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
भारतीय अंडर-19 टीम पहले खेलते हुए बना सकी केवल 172 रन
भारत के कप्तान सिमरन सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहला विकेट सस्ते में आउट होने के बाद जायसवाल और अनुज रावत ने 66 रन जोड़कर अच्छे स्कोर की नींव रखी लेकिन,

यहां से भारतीय पारी का पतन शुरू हो गया और कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। आखिर में भारतीय अंडर-19 टीम 49.3 ओवर में 172 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। बांग्लादेश को 173 रनों का लक्ष्य मिला।
बांग्लादेश अंडर-19 टीम 2 रन से चुकी लक्ष्य हासिल करने से
बांग्लादेश अंडर19 टीम के लिए ये लक्ष्य मुश्किल नहीं था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए बांग्लादेश की आधी पारी केवल 65 के स्कोर तक ही निपटा दी। इसके बाद भारत मैच में वापसी कर चुका था।

लेकिन छठे विकेट के लिए बांग्लादेश के शमिम हुसैन और अकबर अली ने 74 रन जोड़कर मैच को पूरी तरह से बांग्लादेश की तरफ मोड़ दिया लेकिन भारत के गेंदबाजों ने वापसी कर पूरी टीम को 46.2 ओवर में 170 रनों रोक लिया और 2 रनों से रोमांचक जीत हासिल की।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post अंडर-19 एशिया कप: भारतीय ने सांसे रोक देने वाले मैच में बांग्लादेश को 2 रन से हराकर किया फाइनल में प्रवेश appeared first on SportzWiki Hindi.