Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-19 टीम के पांच ऐसे खिलाड़ी जिन पर आईपीएल 2019 में लग सकती हैं करोड़ो की बोली

हाल में ही अंडर-19 एशिया कप खेला गया था. जिसमे भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी. अंडर-19 के पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 2019 में काफी महंगे बिक सकते हैं. उन पांच खिलाड़ियों के नाम ही हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.

आयुष बदोनी

आयुष बदोनी एक शानदार ऑलराउंडर हैं. उन्होंने इस अंडर-19 एशिया कप के 3 मैचों में 72.50 की औसत से 145 रन बनाये थे. आयुष बदोनी लगातार यूथ क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

वही अपनी ऑलराउंड प्रतिभा के कारण आईपीएल 2019 में बिक सकते हैं और उन्हें आईपीएल 2019 में एक अच्छी रकम भी मिल सकती हैं.

अनुज रावत 

अनुज रावत भी भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे हैं. इन्होने भी भारतीय टीम की अंडर-19 एशिया कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी.  अनुज ने 3 मैचों में भारतीय टीम के लिए 92 रन बनाये थे. आईपीएल 2019 में अनुज को भी कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना हैं.

हर्ष त्यागी 

हर्ष त्यागी अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. उन्होंने मात्र 3 मैचों में 11 विकेट हासिल किये थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूरी उम्मीद लगाई जा रही हैं, की उन्हें आईपीएल 2019 का कॉन्ट्रैक्ट मिल जाए.  आईपीएल 2019 में सभी फ्रेंचाइजी की नजर इस युवा खिलाड़ी पर जरुर रहेगी.

यशस्वी जैसवाल

यशस्वी जैसवाल ने भारतीय टीम के लिए अंडर-19 एशिया कप में कुल 3 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 71.33 की शानदार औसत के साथ 214 रन बनाये थे.

वह पिछले तीन साल में यूथ क्रिकेट में कुल 51 शतक लगा चुके हैं. निश्चित रूप से आईपीएल 2019 में सभी फ्रेंचाइजी की नजर यशस्वी जैसवाल पर रहेगी.

सिद्धार्थ देशाई 

सिद्धार्थ देशाई ने भी भारतीय टीम की अंडर-19 एशिया कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी. सिद्धार्थ ने भारतीय टीम के लिए एशिया कप अंडर-19 में कुल 3 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किये थे.

वह एशिया कप अंडर-19 के सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर थे. सिद्धार्थ के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भी आईपीएल 2019 में किसी फ्रेंचाइजी टीम द्वारा खरीदा जा सकता हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अंडर-19 टीम के पांच ऐसे खिलाड़ी जिन पर आईपीएल 2019 में लग सकती हैं करोड़ो की बोली appeared first on SportzWiki Hindi.