Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-19 एशिया कप : अफगानिस्तान ने नेपाल को 3 विकेट से हराया

Under-19 Asia Cup: Afghanistan beat Nepal by 3 wickets

सावर (बांग्लादेश), 1 अक्टूबर: अफगानिस्तान ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए के मैच में संघर्ष करते हुए नेपाल को तीन विकेट से हरा दिया।

अफगानिस्तान ने अजमातुल्लाह ओमरजाल (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल को 38.3 ओवरों में 131 रनों पर ही ढेर कर दिया और फिर इस आसान से लक्ष्य को सात विकेट खोकर 37.3 ओवरों में हासिल कर लिया।

नेपाल के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रोहित कुमार पाउडेल ने बनाए। उनके अलावा राशिद खान ने 30 रनों का योगदान दिया। कप्तान आसिफ शेख ने 20 रन बनाए।

अफगानिस्तान के लिए हालांकि लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा। 60 रन तक उसने अपने सिर्फ दो विकेट ही खोए थे, लेकिन इसके बाद सूर्या तमंग ने नियमित अंतराल पर चार विकेट लेकर अफगानिस्तान को मुश्किल में डाल दिया।

आरिफ खान ने नाबाद 23 रनों की पारी खेल अफगानिस्तान को जीत दिलाई। अजमुतुल्लाह ने भी 23 रनों का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। रियाज हुसैन ने 11 और एजाज ने 16 रनों का योगदान दिया।

The post अंडर-19 एशिया कप : अफगानिस्तान ने नेपाल को 3 विकेट से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.