Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 टीम में नहीं किया शामिल लेकिन इस टीम ने दी जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले ही महीनों भारतीय अंडर-19 टीम के लिए अपना डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद अंडर-19 टीम में जगह बरकरार नहीं रख सके।

अर्जुन तेंदुलकर को मिली मुंबई अंडर-19 टीम में जगह

अर्जुन तेंदुलकर का भारतीय अंडर-19 टीम के लिए तो प्रदर्शन बड़ा ही निराशाजनक था लेकिन मुंबई अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की अंडर-19 टीम में जगह दी है।

6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही अंडर-19 नेशनल टूर्नामेंट वीरू मांकड़ ट्रॉफी के लिए मंगलवार को मुंबई की अंडर-19 टीम का चयन हुआ। इस टीम में अर्जुन तेंदुलकर पर भरोसा जताते हुए टीम में शामिल किया है।

पिछले ही महीनों भारतीय अंडर-19 टीम के लिए किया था डेब्यू

भारतीय अंडर-19 टीम में डेब्यू के बाद बाहर करने के बाद अर्जुन तेंदुलकर फिर से प्रतिस्पर्धा टूर्नामेंट में लौट रहे हैं। यहां उनके लिए एक बड़ा मौका होगा कि वो अपने आप को साबित कर फिर से भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाए।

अर्जुन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम के लिए पिछले ही महीनों डेब्यू किया था लेकिन वो वहां पर बुरी तरह से नाकाम रहे थे। उसके बाद उन्हें उसी दौरे पर भारतीय अंडर-19 वनडे टीम में लिए चयन नहीं किया गया था।

मुंबई अंडर-19 टीम का लीग मैच का शेड्यूल

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में मुंबई की अंडर-19 टीम का अभियान 6 अक्टूबर को गुजरात के खिलाफ करेगी। जिसके बाद मुंबई टीम 7 अक्टूबर को बंगाल के खिलाफ, 9 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के खिलाफ, 12 अक्टूबर को कर्नाटक के खिलाफ, 16 अक्टूबर को असम के खिलाफ, 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र के खिलाफ, 20 अक्टूबर को झारखंड के खिलाफ और 22 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के खिलाफ लीग मैच खेलेगी।

इस प्रकार है मुंबई अंडर-19 टीम

वेदांत मुर्कर(कप्तान, विकेटकीपर), सुवेद पारकर(उपकप्तान), प्रग्नेश कानपिलेवर, दिव्यांस सक्सेना, सागर छाबरिया, अक्षत जैन, अरसालन शेख, हाशिर दाफेदर, वैभव कलमकर, अथर्व अनकोलेकर, अर्जुन तेंदुलकर, उजिर खान, अथर्व पूजारी, आर्यन बधे

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 टीम में नहीं किया शामिल लेकिन इस टीम ने दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.