Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

190 वनडे मैचो बाद आंकड़ो के आधार पर देखें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा में कौन हैं बेहतर

इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही हैं। जिसमें से दो वनडे मैच इंडियन टीम खेल चुकी हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज की इस सीरीज में इंडियन टीम 1-0 से भी आगे चल रही हैं। बता दे वनडे मैच से पहले दोनों टीमें दो टेस्ट मैच भी खेल चुकी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच गुवहाटी में और दूसरा वनडे मैच विशाखापट्नम में खेला गया था।

इस सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को पुणे में खेला जायेगा। इस समय कोहली और रोहित जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बातएंगे 190 वनडे मैच खेलने वाले कोहली, रोहित और सचिन में से कौंन सा खिलाड़ी सबसे खतरनाक हैं। ………

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी ओपनर बल्लेबाज इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के दौरान जबरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। रोहित शर्मा को भारतीय टीम का हिटमैन भी कहा जाता हैं।

बता दे रोहित शर्मा ने 190 वनडे मैचों को खलेने के बाद 46.89 की औसत से 7221 रन अपने नाम किये हैं। जिसमें उनके 20 शतक और 36 अर्धशतक भी शामिल है। रोहित ने इसमें 3 दोहरे शतक भी लगाए है। जिसमे रोहित का सर्वाधिक स्कोर 264 रन का हैं ।

विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 20 अगस्त 2017 को अपना 190वां वनडे मैच खेला था। जिसमें उन्होंने उस समय 55.22 की औसत से 8339 रन पूरे किये थे। उस समय उनका सर्वाधिक स्कोर 183 था। लेकिन वर्तमान समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान दुनिया के सबसे तेज़ 10 हजार वनडे रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

बता दे कोहली ने सचिन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।

सचिन तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने 190 वनडे मैचों तक 39.67 की औसत से 6707 रन अपने नाम किये थे। जिसमें उन्होंने वनडे मैचों के दौरान 16 शतक और 40 अर्धशतक भी लगाए हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 190 वनडे मैचो बाद आंकड़ो के आधार पर देखें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा में कौन हैं बेहतर appeared first on SportzWiki Hindi.