Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाने कौन हैं यशस्वी जैसवाल, जो भारत को अंडर-19 एशिया कप में लगातार जीता रहा मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप 2018 का एक मैच खेला गया. इस मुकाबले को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 51 रन से जीत लिया.

भारतीय टीम की इस जीत के हीरो यशस्वी जैसवाल रहे, उन्होंने भरत के लिए 93 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए 13 चौके और एक छक्का लगाया.

आइये जानते हैं कौन हैं यशस्वी जैसवाल :

1. यशस्वी जैसवाल ने इससे पहले इसी टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ 29 सितंबर को भी एक शानदार 104 रन का शतक लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.

2. इन्होने 10 अगस्त 2018 को भी श्रीलंका की अंडर-19 टीम के खिलाफ 114 रन का एक शानदार नाबाद शतक लगाया था और भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.

3. यशस्वी जैसवाल उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के है, लेकिन क्रिकेटर बनने के लिए वह अपने चाचा के पास मुंबई पहुँच गए थे.

4. चाचा की  आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण उन्हें अपना पेट पालने व क्रिकेट सिखने के लिए कुछ ना कुछ काम करना रहना पड़ता था. मुंबई में उन्होंने एक डेयरी शॉप पर नौकरी भी की है और दशहरा मेले के दौरान उन्होंने आजाद मैदान पर गोल-गप्पे भी बेचे है.

5. सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और यशस्वी जैसवाल ने एक साथ काफी क्रिकेट खेला हुआ है. दोनों ने हाल में ही श्रीलंका में भी साथ क्रिकेट खेला और इससे पहले भी कई टूर्नामेंट दोनों साथ खेल चुके हैं.

6. जब यशस्वी श्रीलंका दौरे के लिए निकले थे, तो खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपना बल्ला उन्हें गिफ्ट के तौर पर दिया था.

7. यशस्वी जैसवाल को तीन साल तक मुस्लिम यूनाइटेड क्लब के गॉर्ड के साथ टेंट में भी रहना पड़ा है.

8. 11 साल की उम्र से अपने घर-परिवार से दूर मुंबई आये यशस्वी को उनके बड़े भाई ने क्रिकेटर बनने पर बहुत सहयोग किया है.

The post जाने कौन हैं यशस्वी जैसवाल, जो भारत को अंडर-19 एशिया कप में लगातार जीता रहा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.