Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ के बाद अंडर-19 के इस खिलाड़ी ने बढ़ाई विराट कोहली की परेशानी, जल्द देनी होगी टीम इंडिया में जगह

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों युवा खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भारतीय सीनियर टीम में अंदर-बाहर होते प्रमुख खिलाड़ियों के अलावा भी कई ऐसे युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं जो अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

शुभमन गिल ने टीम इंडिया में दस्तक देने के लिए शुभ संकेत

इन युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में कई खिलाड़ी वो हैं जिन्होंने इसी साल की शुरुआत में भारत को अंडर-19 विश्व कप का चैंपियन बनाया था। इन खिलाड़ियों में पृथ्वी शॉ ने तो भारतीय टीम में एन्ट्री कर ली है।

अब कुछ उसी अंदाज में पृथ्वी शॉ के साथी खिलाड़ी रहे अंडर-19 विश्व कप के स्टार खिलाड़ी रहे पंजाब के शुभमन गिल ने भी भारतीय टीम में दस्तक देने के शुभ संकेत दिए हैं।

देवधर ट्रॉफी में शानदार पारी खेल भारत-सी को पहुंचाया फाइनल में

इन दिनों घरेलू क्रिकेट में खेली जा रही देवधर ट्रॉफी में गुरुवार को शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी से भारत-सी को जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया।

शुभमन गिल देवधर ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम भारत-सी का हिस्सा हैं। जहां भारत-ए से हुए मैच में जीत के लिए भारत-सी को 294 रनों का लक्ष्य मिला था।

शुभमन अपनी शानदार पारी के बाद भारत के लिए खेलने को तैयार

और अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद शुभमन गिल ने जिम्मेदारी दिखाते हुए आखिर तक पिच पर टिके रहे और 106 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।

इस पारी को खेलने के बाद शुभमन गिल जबरदस्त आत्मविश्वास में हैं और उन्होंने इस बड़े ही उत्साह भाव से कहा कि “मैं तैयार हूं। मुझे वेस्टइंडीज के खिलाफ तो मौका नहीं मिला लेकिन मुझे अगली सीरीज में  मौका मिल सकता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पृथ्वी शॉ के बाद अंडर-19 के इस खिलाड़ी ने बढ़ाई विराट कोहली की परेशानी, जल्द देनी होगी टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.