Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को अंडर-19 एशिया कप जीताने वाले यशस्वी जायसवाल ने इस दिग्गज भारतीय को दिया पूरा-पूरा श्रेय

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश में खेले गए यूथ एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया। भारतीय अंडर-19 टीम की इस उपलब्धि पर हर कोई उनकी जबरदस्त तारीफ कर रहा है।

अंडर-19 स्टार यशस्वी जायसवाल ने यूथ एशिया कप में किया कमाल

जूनियर भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप जीताने में वैसे तो सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन योगदान दिया, लेकिन युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है।

भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने एशिया कप अंडर-19 टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइल मैच में श्रीलंका के खिलाफ बनाए 85 रनों के साथ ही पूरी टूर्नामेंट में छाए रहे। इसके अलावा उन्होंने 37, 92 और 104 रनों की भी पारी खेली।

एशिया कप के अपने प्रदर्शन को लेकर बोले यशस्वी 

यशस्वी जायवाल ने भारतीय क्रिकेट में अपनी चमक बिखेरी और अपने आपको आने वाले भविष्य के लिए साबित भी किया। हर जगह पर यशस्वी को सराहा जा रहा है।

तो वहीं खुद यशस्वी ने अपनी इस शानदार बल्लेबाजी का श्रेय पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर को भी दिया। यशस्वी ने एशिया कप जीतने के बाद कहा कि “मैं वास्तव में बहुत ही खुश हूं लेकिन जिस तरह से आउट दिया गया उससे निराशा हुई। वहां पर मैं एक और शतक बना सकता था। “

वसीम भाई ने की मेरी काफी मदद

मुझे याद है जब मैं यहां आया उससे पहले मैंने ज्याला सर के साथ अच्छा तैयारी की और मुझे कुछ समस्याएं थी जिस पर मैंने काम किया। मैंने पूरे दिन तीन-तीन घंटे बल्लेबाजी की। वहां पर वसीम भाई(वसीम जाफर) जिन्होंने बड़ी मदद की।

उन्होंने मुझे कहा की सभी ग्राउंड शॉट मार और तेज तो बाउंड्री मिल जाएगी। पहले मुझे यकिन नहीं था कि मुझे अपना क्रीज छोड़ना चाहिए लेकिन मैंने इसे एशिया कप के दौरान किया फाइनल को छोड़ मैंने स्टेप आउट नहीं किया।”

हाल ही में यशस्वी को श्रीलंका दौरे पर ड्रॉप कर दिया गया था। इसको लेकर उन्होंने कहा कि मन डर गया था, मेरे कोच ज्वाला सिंह सर ने मुझे प्रेरित किया।एशिया कप से पहले खेले आखिरी मैच में मैने 114 रन नाबाद बनाए जिससे मुझे ताकत मिली। इसके बाद रमन सर(डब्ल्यू वी रमन) आए और उन्होंने कहा कि मुझे 50 ओवर खेलने की कोशिश करनी चाहिए। इसके बाद बाकी काम होता रहेगा। भाग्य से चीजों वहीं हुई जो मैं चाहता था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारत को अंडर-19 एशिया कप जीताने वाले यशस्वी जायसवाल ने इस दिग्गज भारतीय को दिया पूरा-पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.