Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने इस शख्स को ठहराया विदेशों में नंबर 1 टीम भारत के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार

भारतीय टीम भले ही इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट मैच की सीरीज से खुश हो, लेकिन अभी भी कई सारे लोगों को नवम्बर में शुरू होने वाले भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की फ़िक्र हो रही हैं. इस चिंता में कई सारे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं.

वैसे इन लोगों का इस तरह से चिंता करना वेबजह तो नहीं हैं, क्योकि लगातार पिछले दो विदेशी दौरों में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा हैं. इतना ही नहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने इस बात को बताया हैं कि क्यों भारतीय टीम को विदेशी दौरों पर क्यों संघर्ष करना पड़ता हैं.

टीम की असली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया में होगी

इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट हैदराबाद में खेल रही हैं. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच राजकोट में हुआ था. जिसमें इंडियन टीम के तीन क्रिकेटरों ने शतक लगते हुए प्रतियोगी टीम को एक पारी और 272 रनों के साथ हराया था.

अब कुछ समय बाद टीम इंडिया की असली परीक्षा हैं वेस्टइंडीज के भारत दौरे के बाद इंडिया को नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना हैं. जहाँ उनकी असली परीक्षा होगी. भारतीय टीम भले ही आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन पर हो लेकिन अब विदेशों की पिच पर उनको सफल होना हैं.

बेहतरीन खेल रही हैं ऑस्ट्रेलिया की टीम

इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही अपने कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना कमजोर दिख रही हो, लेकिन जिस तरह से उनके टीम के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के साथ दुबई में खेले गये हारे हुए मैच को ड्रा कराया हैं, उससे यही साबित होता हैं कि टीम इंडिया का सफर इतना आसान नहीं हैं.

क्रिकेटरों में गुणवत्ता की कमी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली ने इंडियन टीम के भारत और विदेशों में प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि,

“क्रिकेटरों में गुणवत्ता की कमी है. शायद इसी वजह से वो विदेशी पिचों पर संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं. खिलाड़ियों को ऐसा लगता हैं कि वे किसी समस्या का हल बैठकर बात करके निकल लेंगे, लेकिन कोच को भी इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी, क्योंकि टीम को लय में बनाये रखने का काम कोच का हैं.”


पृथ्वी शॉ को अभी बहुत कुछ साबित करना हैं

शॉ के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा,

“आपको यहां पर कई सारे ऐसे नाम मिल सकते हैं, जिन लोगों ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया हो, लेकिन महज कुछ ही लोग ऐसे हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट मैच खेले हैं. पृथ्वी शॉ बहुत अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन अब उन्हें ये दिखाना हैं, कि वो लंबे समय तक मैदान में टिक सकते हैं.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सौरव गांगुली ने इस शख्स को ठहराया विदेशों में नंबर 1 टीम भारत के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.