स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑफ cहरभजन सिंह इन दिनों कमेंट्री में समय बिता रहे है। हरभजन सिंह अपने ज़माने के काफी शानदार स्पिनर रहे है। लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसी भविष्यवाणी कर दी जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच सकती है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में 'चाइनामैन' कुलदीप यादव राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के नम्बर एक स्पिन गेंदबाज होंगे। उन्होंने जब क्रिकेट में कदम रखा था तब ही दिखा दिया था कि वह क्या कर सकते हैं।
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि कुलदीप हवा में धीमे हैं और गेंद को दोनों तरफ हिला सकते हैं। ऐसे में उन्हें टीम इंडिया के लिए मुख्य खिलाड़ी की भूमिका में होना चाहिए। वह भविष्य में क्रिकेट के नम्बर-1 स्पिनर बन सकते है। उन्होंने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। वहीं हरभजन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 18 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने निर्भय होकर क्रिकेट खेला है और सभी तीन प्रारूपों पर अपना कब्जा जमाना है।
आपको बता दें, अब भारत वेस्टइंडीज 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। यह सीरीज काफी मायनो में अहम है। अगले साल ICC वर्ल्ड कप 2019 होने जा रहा है।
यह भी पढ़े:-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने की जबरदस्त शुरुआत, ओमान को 11-0 से रौंदा
Herald