Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फॉर्मूला-1 : राइकोनेन ने जीती फरारी के लिए अमेरिकी ग्रांप्री

टेक्सस| फिनलैंड के रेसर किमी राइकोनेन ने फरारी के लिए अमेरिकी ग्रांप्री रेस जीत ली है। साल 2013 के बाद से पहली बार राइकोनेन को ग्रांप्री रेस में जीत हासिल हुई है। उन्हें अपने करियर की 21वीं रेस में जीत मिली है।
क्वालीफाइंग रेस में पोल पोजीशन हासिल करने वाले मर्सिडीज के रेसर लेविस हेमिल्टन को फाइनल रेस में तीसरा स्थान हासिल हुआ।

रेड बुल के रेसर मैक्स वस्र्टापेन को इस रेस में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

ब्रिटेन के रेसर हेमिल्टन फॉर्मूला-1 की सूची में फरारी के एक अन्य रेसर सेबेस्टिन वेटल से 70 अंक आगे पहले स्थान पर हैं। ऐसे में पांचवीं बार एफ-1 का खिताब जीतने के लिए हेमिल्टन को मेक्सिको में अगले सप्ताह होने वाली ग्रांप्री रेस जीतने की जरूरत है।

The post फॉर्मूला-1 : राइकोनेन ने जीती फरारी के लिए अमेरिकी ग्रांप्री appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.