Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जडेजा को घरेलू क्रिकेट की तरह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छी बल्लेबाजी करने का मिला फ़ॉर्मूला, बन सकते हैं नंबर 1 आलराउंडर

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा जब घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हैं, तो बड़े-बड़े स्कोर बनाते हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्हें एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर भी देखा जाता हैं और एक स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर भी देखा जाता हैं.

लेकिन भारतीय टीम में जब वह खेलते हैं, तो उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रहती हैं. जिसके चलते वह भारतीय टीम में लोग उन्हें स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर देखते हैं.

बता दें, कि रविन्द्र जडेजा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन तिहरें शतक लगा चुके हैं. उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तो 45.52 का औसत हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका 33.21 का ही औसत हैं.

जडेजा को इस बात को नहीं सोचना चाहिए की वह कहां बल्लेबाजी कर रहे

रविन्द्र जडेजा के साथ खेल चुके सौराष्ट्र के दिग्गज क्रिकेटर सुतांशु कोटक ने अपने बयान में कहा,

“जब आप भारत के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, तो आप बहुत कुछ सोचते हैं. तब आपको लगता है, कि आपको पुछल्ले बल्लेबाज की सोच के साथ खेलना होगा.

मुझे लगता हैं, कि जडेजा को अगर भारत के लिए बल्लेबाजी में सफल होना हैं, तो उन्हें भूल जाना होगा, कि वह किस क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

उन्हें अपने बल्लेबाजी क्रम के बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहिए. मैं उसे करीब से देखा हैं मैं जनता हूं, कि उसके पास बल्लेबाजी की बहुत काबिलियत हैं.”

जडेजा पास बल्लेबाजी की अच्छी क्षमता 

सुतांशु कोटक ने अपने बयान में कहा,

“घरेलू क्रिकेट में उसने तीन तिहरे शतक बनाये हुए हैं और यह तीनों ही शतक उसने बहुत जल्दी बनाये थे. वह विकेट तो ले ही सकता हैं, लेकिन साथ में वह 50-70 रन भी आसानी से बना सकता हैं. उसे सिर्फ खेलते वक्त एक बल्लेबाज की मानसिकता के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए. 

एक बार के विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में उसे साइड में इंजरी थी. जिसके चलते वह पुल शॉट नहीं खेल पा रहा था, लेकिन उसने उसके बावजूद पांचवे नंबर में आकर 56 रन की शानदार बल्लेबाजी की थी. यह उसके कैलिबर को दर्शाता हैं. राजकोट टेस्ट में उसने शानदार पारी खेली हैं और मुझे लगता हैं, कि वह अब कंसिस्टेंट बल्लेबाजी में भी अच्छा करेगा.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post जडेजा को घरेलू क्रिकेट की तरह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छी बल्लेबाजी करने का मिला फ़ॉर्मूला, बन सकते हैं नंबर 1 आलराउंडर appeared first on SportzWiki Hindi.