खेल डेस्क। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया है। पहले 649 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय टीम ने मेहमान टीम की पहली पारी के छह विकेट केवल 94 रन पर ही झटक लिए हैं। इसके साथ ही वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा गया है।
IndvWi : कोहली ने टेस्ट की पहली पारी में बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय कप्तान
मेहमान टीम अभी भी मेजबान टीम के स्कोर से 555 रन पीछे है जबकि उसके अभी चार विकेट ही शेष हैं। भारत की ओर से इस पारी में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
इस गेेंदबाज ने बनाया सबसे अधिक उम्र में हैट्रिक बनाने का विश्व रिकॉर्ड
इससे पहले भारतीय टीम ने मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज गेंदबाजों को जमकर धोते हुए 649 रनों का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इसके साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
पत्नी हेजल कीच ने इसे बताया युवराज सिंह की सबसे बड़ी कमजोरी
भारतीय टीम ने इससे पहले साल 1979 में कानपुर में सात विकेट पर 644 का स्कोर खड़ा किया था। यहीं नहीं 649 रन का स्कोर दोनों ही टीमों के बीच टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर है।
मैच की पहली पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने इस मैच में 139 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा पृथ्वी शॉ (134) और रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 100) ने शतक लगाए। जबकि मघ्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजार (86) और विकेटकीपर ऋषभ पंत (92) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।