इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से राजकोट में शुरू हो रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम का लक्ष्य इस टीम के खिलाफ पिछले कई सालों से चले आ रहे अपने विजय अभियान को बरकरार रखने का होगा।
वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास भी पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।
विराट कोहली अभी तक इस टीम के खिलाफ 502 रन बना चुके हैं। उन्हें अजहरूद्दीन को पीछे छोडऩे के लिए अब केवल 38 रनों की आवश्यकता है। अजहरूद्दीन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 539 रन बनाए हैं। वैसे इस मैच में दर्शकों को भारत की नई सलामी जोड़ी देखने को मिलेगी।
मैच में केएल राहुल के साथ पृथ्वी शॉ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरेंगे। यह मुम्बई के इस युवा बल्लेबाज का पहला अन्तरराष्ट्रीय मैच होगा। इस मैच में लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम में पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है।
भारतीय टीम इस मैच में हाल में विदेश में इंग्लैंड के खिलाफ मिली 1-4 की शर्मनाक हार को भूलकर मैदान में उतरना चाहेगी।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर।
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, के्रेग ब्रैथवेट, रोस्टन चेज, शेन डोविच, शैनन गैब्रियल, जहमार हैमिल्टन, शिमरान हेटमायर, शाई होप, शेरमेन लुईस, केमो पॉल, कीरन पॉवेल, केमार रोच, जोमेल वार्रिकैन।