Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

1st Test INDvWI: पृथ्वी शॉ के बाद कोहली ने भी लगाया शतक, पंत चूके

खेल डेस्क। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (134) के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी नाबाद शतकीय पारी खेली। इसकी बदौलत भारत ने मेहमान टीम के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बड़ स्कोर की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए है।

पत्नी हेजल कीच ने इसे बताया युवराज सिंह की सबसे बड़ी कमजोरी

टीम इंडिया ने दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली (नाबाद 109) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (92) की शतकीय पारियों की मदद से पांच विकेट पर 482 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की।

इस गेेंदबाज ने बनाया सबसे अधिक उम्र में हैट्रिक बनाने का विश्व रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने करियर का 24वां टेस्ट शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 195 गेंदों का सामना किया। विराट ने अपनी पारी में सात चौके लगाए। जबकि अपने करियर का केवल चौथा ही मैच खेल रहे पंत ने अपनी अर्धशतकीय पारी में केवल 84 गेंदों पर सामना किया।

टेस्ट टीम में न चुने जाने पर मुरली विजय ने किया ये बड़ा खुलासा

इस दौरान पंत ने चार छक्के और आठ चौके लगाए। हालांकि वह अपने करियर का दूसरा शतक लगाने से चूक गए। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। इससे पहले पहले दिन पृथ्वी शॉ ने 154 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 134 रन बनाए। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी 86 रन की पारी खेली थी। जबकि उपकप्तान अजिंक्या रहाणे ने 41 रन बनाए थे।

अब इंदौर में नहीं बल्कि यहां पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे