वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया हैं.
भारतीय टीम के इस चयन में चयनकर्ताओं के कई हैरान कर देखने वाले फैसले देखने को मिले हैं. हम आपकों अपने इस खास लेख में चयनकर्ताओं के पांच हैरान कर देने वाले फैसलों के बारे में ही बताएंगे.
दिनेश कार्तिक को आखिर क्यों किया गया टीम से बाहर ?

दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया हैं. चयनकर्ताओं का यह फैसला काफी हैरान करता हैं, क्योंकि दिनेश कार्तिक ने एशिया कप 2018 में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्होंने एशिया कप में 48.67 की शानदार औसत के साथ 146 रन बनाये थे.
दिनेश कार्तिक को इतनी अच्छी औसत के बावजूद टीम से बाहर करना एक काफी हैरान कर देने वाला फैसला हैं.
क्या सच में थी बुमराह, भुवनेश्वर को आराम की जरुरत ?

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को चयनकर्ताओं ने आराम दिया हैं, इन दोनों खिलाड़ियों को आराम देना भी बहुत से सवाल खड़े करता हैं, क्योंकि यह दोनों तेज गेंदबाजो को टेस्ट सीरीज में भी आराम दिया गया था. क्या सच में बुमराह और भुवनेश्वर को आराम की जरुरत थी यह सवाल अब खड़ा हो रहा हैं.
शार्दुल ठाकुर को आखिर क्यों मिल रही हर बार जगह ?

शार्दुल ठाकुर ने एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ एक मैच खेला था. जिसमे वह अपने 4 ओवर में कुल 41 रन दे बैठे थे. उनकी इस खराब गेंदबाजी के बावजूद उन्हें एक बार फिर टीम में शामिल कर लिया गया हैं. चयनकर्ताओं का यह फैसला भी काफी हैरान करता हैं.
पृथ्वी, मयंक जैसे युवा खिलाड़ियों को क्यों नहीं दिया गया मौका ?

वेस्टइंडीज की टीम काफी कमजोर हैं. ऐसे में विश्व कप 2019 से पहले पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता था, लेकिन चयनकर्ताओं ने दोनों ही खिलाड़ियों को टीम से नजरंदाज किया हैं. चयनकर्ताओं का यह फैसला भी काफी हैरान करता हैं.
खराब फॉर्म के बावजूद राहुल को क्यों मिली टीम में जगह ?

केएल राहुल इंग्लैंड में खेली वनडे सीरीज में फ्लॉप साबित हुए थे. फिलहाल उनका फॉर्म भी कुछ खास नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद केएल राहुल को भारतीय टीम में मौका मिला हैं. चयनकर्ताओं का यह फैसला भी काफी हैरान करता हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए भारतीय टीम देख समझ से परें हैं चयनकर्ताओं के ये 5 फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.