Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का जाने शेड्यूल और संभावित 15 सदस्यीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घरेलू सफर को खत्म करने के बाद अगले महीनें ऑस्ट्रेलिया के एक मुश्किल दौरे पर जा रही है। भारतीय टीम को टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। इस दौरे का आगाज 21 नवंबर से होने जा रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज से होगा दौरे का अगाज

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ शुरुआत करनी है। भारत का फटाफट क्रिकेट में कंगारू टीम से होने वाले मुकाबले के शेड्यूल के साथ ही पूरे दौरे का कार्यक्रम घोषित हो चुका है।

ऐसे में आज हम आपको 21 नवंबर से शुरू होने वाली इस तीन मैचों की सीरीज के फुल शेड्यूल के साथ ही बताएंगे दोनों ही देशों की संभावित 18 सदस्यीय टीम……

ऐसा है तीन मैचों की टी-20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमों में से शुमार हैं और इनके बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का कार्यक्रम इस तरह से है।

मैच  स्थान तारीख
पहला टी-20 ब्रिस्बेन 21 नवंबर
दूसरा टी-20 मेलबर्न 23 नवंबर
तीसरा टी-20 सिडनी 25 नवंबर

भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम

भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम की घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन एक नजर डालते हैं उन 15 भारतीय खिलाड़ियों पर जो चुने जा सकते हैं टी-20 सीरीज में….

विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, महेन्द्र सिंह धोनी, मनीष पांडे, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित 15 सदस्यीय टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम में वैसे तो पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर तो टीम का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन इनके अलावा आपको बताते हैं वो खिलाड़ी जो रह सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा..

एरोन फिंच(कप्तान) डार्सी शॉर्ट, मिचेल मार्श, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, शॉन मार्श, एडम जाम्पा, बिली स्टेनलेक, एन्ड्रू टाई, ग्लेन मैक्सवेल, मर्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पेट कमिंस, क्रिस लिन

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का जाने शेड्यूल और संभावित 15 सदस्यीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.