Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

20 चौके और 18 छक्कों की मदद से 351 रन बना चूके इस भारतीय खिलाड़ी ने चौथे नंबर के लिए पेश की दावेदारी

इनदिनों देश में विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में देश के कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इस टूर्नामेंट में अबतक शानदार प्रदर्शन किया हैं और उन्होंने अपनी दावेदारी भारतीय टीम के लिए मजबूत कर दी हैं. वह विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे हैं.

लगा चुके हैं 20 गगनचुम्बी छक्के 

श्रेयस अय्यर ने इस साल अबतक मुंबई के लिए 6 मैच खेल लिए हैं. जिसमे उन्होंने 4 पारियों में 103.66 की शानदार औसत के साथ 311 रन बना लिए हैं.

श्रेयस अय्यर का इस दौरान 114.76 का शानदार स्ट्राइक रेट रहा हैं. वह दो शतक और एक अर्धशतक अबतक लगा चुके हैं. वह फिलहाल 20 छक्के और 18 चौके इस टूर्नामेंट में लगा चुके हैं. विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट 2018 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में भी श्रेयस अय्यर का स्थान टॉप पर हैं.

शानदार प्रदर्शन से कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी 

बता दें, कि अपने शानदार प्रदर्शन के चलते श्रेयस अय्यर जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. वह भारतीय टीम के लिए अबतक 6 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 42.00 की औसत से 210 रन बनाये हैं. उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर ही शानदार हैं. वह अबतक 58 लिस्ट ए करियर के मैचों में 40.13 की औसत से 2127 रन बना चुके हैं.

नंबर-4 की परेशानी कर सकते है दूर

भारतीय टीम का नंबर-4 का खिलाड़ी पिछले काफी समय से फ्लॉप चल रहा है. पिछले दो साल से भारतीय टीम अपनी इस परेशानी से जूझ रही है. भारतीय टीम नंबर-4 की इस पोजीशन में कई खिलाड़ियों को अजमा चुकी हैं, लेकिन सभी खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए हैं.

श्रेयस अय्यर नंबर-4 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं, इसलिए श्रेयस अय्यर नंबर-4 के सबसे उपयुक्त बल्लेबाज हो सकते हैं और भारतीय टीम की इस परेशानी को खत्म कर सकते हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 20 चौके और 18 छक्कों की मदद से 351 रन बना चूके इस भारतीय खिलाड़ी ने चौथे नंबर के लिए पेश की दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.