मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में इन दिनों आईसीसी विश्व टी-20 एशिया रिजनल क्वालिफायर टूर्नामेंट अपने रोचक मोड़ पर खड़ा है जहां हर मैच के साथ कुछ अनचाहे रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं।

नेपाल ने चीन को किया महज 26 रनों पर ढेर, 11 गेंदों मे लक्ष्य किया हासिल
अभी कुछ दिनों पहले ही म्यांमार और मलेशिया के बीच बहुत ही न्यूनतम स्कोर वाला मैच देखा गया तो उसी तरह से एक बार फिर से बुधवार को नेपाल और चीन के बीच हुए मैच में नेपाल की टीम ने एक बड़ा शानदार रिकॉर्ड बनाया।

टूर्नामेंट का 16वां मैच बुधवार को कुआलालंपुर में नेपाल और चीन के बीच खेला गया। इस मैच में नेपाल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चीन की टीम को केवल 26 रनों के स्कोर पर ढेर करने के बाद बिना किसी नुकसान के 11 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
संदीप लेमिचने की घातक गेंदबाजी, चीन के 7 बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता
नेपाल के कप्तान ज्ञानेन्द्र मल्ला ने टॉस जीतकर चीन को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। चीन की बल्लेबाजी आईपीएल में खेलने वाले नेपाल के एकमात्र स्टार खिलाड़ी संदीप लेमिछने एंड कंपनी के सामने पूरी तरह से नस्तेनाबूत हो गई।

संदीप लेमिछने के 4 रन 3 विकेट, एल राजबंशी 12 रन तीन विकेट और बी रेगमी के 5 रन तीन विकेट की जबरदस्त गेंदबाजी के सामने चीन की पूरी टीम केवल 26 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। चीन के लिए 7 बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। तो वहीं एचजे यान ने 11, डीजे मा ने 5 और चेन जिनफेंग ने 1 रन का योगदान दिया।
नेपाल ने केवल 11 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर मैच को किया 10 विकेट से अपने नाम

चीन को केवल 26 रनों के स्कोर पर ढेर करने के बाद नेपाल एक आसान जीत की उम्मीद से उतरा और इसे केवल 11 गेंदों मे ही बिना किसी नुकसान के पूरा कर दिया। नेपाल के सलामी बल्लेबाज बी भंडारी और ए आयरी ने केवल 1.5 ओवर में 29 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईसीसी विश्व टी-20 क्वालिफायर में नेपाल टीम का धमाका, चीन को किया 26 रनों पर ऑल आउट appeared first on SportzWiki Hindi.