वैसे इस दुनिया में खेल तो बहुत सारे हैं लेकिन क्रिकेट एक ऐसा खेल हैं जिसे अनिश्चितताओं का खेल योही नहीं माना जाता. क्योंकि यहां हर पल कोई रिकॉर्ड बनता हैं. तो कोई टूटता. कोई टीम जश्न मना रही होती हैं. तो कोई टीम अपने हारने के कारणों को तलाश रही होती हैं. अब एक ऐसा मैच हमारे सामने आया हैं. जब मलेशिया और म्यांमार के बीच आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के क्वालीफायर्स के बीच मैच की जंग छिड़ी. और अब आपको सुन कर ताजुब होगा की इन दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में कुल बीस रन ही बन पाए.
बारिश ने डाला मैच में खलल

जहाँ पहले बल्लेबाजी करने आयी म्यांमार की टीम ने 10.1 ओवेर्स में अपने 9 विकेट चटकवाकर महज 8 रन का ही स्कोर बनाया. उनका एक भी बल्लेबाज अपनी प्रतियोगी टीम के आगे टिक नहीं सका और इस दौरान हुई बारिश ने मैच में खलल भी डाल दिया.
एक-एक रन से बनाया अपना स्कोर

जहां म्यांमार टीम के 6 बल्लेबाज एक भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए. तो वही मलेशिया के गेंदबाज पवनदीप सिंह ने 4 ओवर में 1 रन अपनी विपक्षी टीम को देकर पांच विकेट गिरा दिए. म्यांमार की टीम ने अपने 8 रन का स्कोर सिर्फ एक-एक रन लेकर ही बनाया था. ये टीम इस मैच में एक भी चौक्का या छक्का लगाने में कामयाब नहीं हो पायी.
महज एक छक्के ने जीताया विपक्षी टीम का मैच

बारिश के बाद विपक्षी टीम के पास केवल 8 रन का ही लक्ष्य आठ ओवरों में था. मलेशिया की भी शुरुआत काफी खराब हुई. जहाँ उनके ओपनर बल्लेबाज पहले ओवर में आउट होकर निकल गए. तो वही सुहान अलागाराथनम ने छक्के के दम पर अपनी टीम को विजयी बना दिया. मलेशिया को 8 विकेट से जीत दिलाते हुए ये टी-20 मुकाबले का मैच अपने नाम कर लिया. एक छोटे से स्कोर से बड़ी जीत दर्ज की ।
The post टी-20 मैच में टीम को जीत के लिए मिला सिर्फ 6 रनों का लक्ष्य appeared first on SportzWiki Hindi.