ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो गई है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करना का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई खिलाड़ी वापस आए है.
पाकिस्तान के बल्लेबाज़ हुए फेल

पाकिस्तान की शुरुआत आज के मैच में कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ फखर ज़मान सिर्फ 14 रन बना के आउट हो गए. टीम को पहला झटका सिर्फ 32 रन ही लगा. इसके बाद हफीज और बाबर आज़म ने टीम को संभाला. दोनों ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुँचाया. इस दौरान खतरनाक होती इस साझेदारी को शार्ट ने तोड़ा. उन्होंने हफीज ने 39 रन पर आउट हो गए.
उनके आउट होने के आबाद आसिफ अली भी कुछ ख़ास नही कर सके और जल्द आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका. पूरी टीम सिर्फ 155 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म ने 68 रन की पारी खेली. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए टाई ने तीन विकेट हासिल किये.
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल

156 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ कुछ खास नही कर सके. ऑस्ट्रेलिया के शुरूआती तीन विकेट सिर्फ 16 रन पर ही गिर गए थे. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम सिर्फ 22 रन पर ही आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद एगर और नाइल ने टीम को संभाला. दोनों ने 38 रन की साझेदारी की. इस दौरान एगर 19 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर पाया और पूरी टीम सिर्फ 89 रन पर ही आलआउट हो गए.
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा नाइल ने बनाए. उन्होंने 34 रन की पारी खेली. वही पाक के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये. उन्होंने तीन विकेट हासिल किये. इस तरह पाक ने सीरीज में बढ़त बना ली है.
The post पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मुकाबले में दी 66 रनों से शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.