Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं वो तीन कारण जिसकी वजह से विराट कोहली को छोड़ देनी चाहिए वनडे और टी-20 की कप्तानी

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप-2018 पर कब्ज़ा जमाया. भारत ने विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भी शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए एक भी मैच नहीं गंवाया. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच टाई ज़रूर हुआ पर उस मैच में टीम के कई अहम खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे.

एशिया कप शुरु होने से पहले विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम को कमतर आंका जा रहा था. रोहित शर्मा ने न सिर्फ कप्तानी को बेहतर तरीके से निभाया बल्कि बल्लेबाजी से भी शानदार प्रदर्शन किया. वहीं अब तीन ऐसे कारण सामने हैं, जिससे विराट कोहली को सीमित ओवरों में कप्तानी छोड़ देनी चाहिए.

3. आईपीएल में बतौर कप्तान प्रदर्शन 

विराट कोहली दुनिया के एक शानदार बल्लेबाज हैं इसमें किसी तरह का कोई शक नहीं है. पर आईपीएल में एक कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन देखें तो अच्छा नहीं रहा है.

कोहली 2013 से रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की कप्तानी संभाल रहे है. इस दौरान आरसीबी एक भी आईपीएल टाइटल अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो पायी, जबकि टीम में स्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं रही है. कोहली की कप्तानी में टीम दो बार तो प्लेऑफ़ तक में जगह नहीं बना पायी.

2. भारत के पास बेहतर विकल्प 

भारत के पास रोहित शर्मा के रूप में एक बेहतर विकल्प मौजूद हैं. रोहित का बतौर कप्तान रिकॉर्ड काफी अच्छा है. उनके नेतृत्व में टीम ने बिना कोई मैच गंवाए एशिया कप पर कब्ज़ा जमाया. रोहित ने टीम का सामने से नेतृत्व करते हुए शानदार बल्लेबाजी भी की. अब आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी नंबर 2 पर पहुंच गए हैं.

भारतीय टीम ने इसी वर्ष रोहित शर्मा की कप्तानी में निदहास ट्रॉफी पर भी कब्ज़ा जमाया था. रोहित की कप्तानी के आंकड़े अगर आईपीएल में देखें तो उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस तीन पर आईपीएल चैंपियन बन चुकी है. ये आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा सीमित ओवरों में विराट कोहली से बेहतर कप्तान हैं.

1. औसत दर्जे की कप्तानी स्किल 

विराट कोहली की कप्तानी अक्सर आलोचनाओं में रही है. कोहली के पास फील्ड प्लेसमेंट और गेंदबाजी बदलाव में कोई स्पष्ट योजना नज़र नहीं आती है. जबकि एक कप्तान के पास ये स्किल सबसे ज्यादा ज़रूरी है.

एक अच्छे कप्तान को किसी भी परिस्थिति में शांत रहना होता है, लेकिन कोहली की आक्रामकता उनकी कप्तानी पर नकारात्मक प्रभाव डालती है. हालांकि उनकी ये आक्रमता बल्लेबाजी में बेहद काम आती है. मगर कप्तान के तौर पर ये कारगर नहीं है.

The post ये हैं वो तीन कारण जिसकी वजह से विराट कोहली को छोड़ देनी चाहिए वनडे और टी-20 की कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.