स्पोर्ट्स डेस्क। स्पॉट फिक्सिंग को लेकर हाल ही में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने क्रिकेट जगत को भी हैरान कर दिया। स्पॉट फिक्सिंग को लेकर कहा जा रहा है कि 2011 से 2012 के बीच करीब खेले गए 15 इंटरनेशनल क्रिकेट फिक्स थे। यह दावा कतर के न्यूज चैनल अल-जजीरा ने किया है। इसी बीच, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने चैनल से सबूत साझा करने अपील की है।
आपको जानकारी में बता दें, इससे पहले भी अल-जजीरा चैनल ने अपनी पहली डॉक्यूमेंट्री में साल 2016 में दिसंबर में चेन्नई में हुए टेस्ट मैच और मार्च-2017 में रांची में हुए टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग की बात कही थी। उस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के नाम सामने आये थे। उस डॉक्यूमेंट्री में भी अनील मुनावर का नाम आया था। वही अब नए मामले में पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों का नाम सामने आ रहा है।
वहीं ;ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, अल-जजीरा ने अपनी दूसरी डॉक्यूमेंट्री में भी अनील मुनावर नाम के शख्स का जिक्र किया है। आपको बता दें, अनील मुनावर जो D कंपनी के लिए काम करता है। चैनल के अनुसार, यह व्यक्ति भारत के एक शख्स को फिक्स हुए मैचों की जानकारी दे रहा है। वहीं चैनल ने 2011 से 2012 के बीच जिन 15 मैचों के फिक्स होने का किया है, उनमें से सात मैच इंग्लैंड के और पांच मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम के हैं। वहीं बाकि तीन मैचों में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के शामिल होने की बात है। लेकिन अभी तक कुछ भी साफ़ नहीं हो पाया है कि इसमें कौन-कौन शामिल था।
Herald