Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जनवरी 2017 से सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाले 18 देशो में जाने किस स्थान पर है भारत

इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले विश्वकप-2019 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं. क्रिकेट के इस सबसे बड़े इवेंट में अब बस कुछ महीने का ही वक्त बचा है. जिसके लिए सभी देश अपनी बेस्ट टीम चुनने में लगे हुए हैं.

ऐसे में वनडे क्रिकेट में पिछले कुछ समय में टीमों की जीत का आंकड़ा इस तस्वीर को साफ करने में मदद करेगा कि कौन सी टीमें ख़िताब के लिए सबसे बड़ी दावेदार हैं. चलिए जानते हैं टीमों के जीत के प्रतिशत के बारे में.

इंग्लैंड और भारत सबसे उपर 

1 जनवरी 2017 से अभी तक वनडे क्रिकेट में जीत के प्रतिशत के मामले में ऑस्ट्रेलिया काफी पीछे है. वहीं नंबर एक पर इंग्लैंड टीम है, जिसका जीत का प्रतिशत 74.42 है. दूसरे नंबर पर 73.33 के प्रतिशत के साथ भारतीय टीम है. तीसरे पर श्रीलंका, चौथे पर न्यूजीलैंड और पांचवे पर पाकिस्तान है.

यह भी पढ़ें – टी-20 विश्वकप का शेड्यूल हुआ घोषित

इंग्लैंड ने इस वर्ष अभी तक 24 वनडे मैच खेले, जिसमें 17 मैचों में जीत दर्ज की और 5 में हार मिली. इस तरह 77.27 प्रतिशत टीम को जीत मिली. वहीं 2017 में इंग्लैंड ने 20 वनडे मैच खेले थे, जिसमें 15 में जीत हासिल की थी और 4 में हार का सामना करना पड़ा था और एक बेनतीजा रहा. इस तरह पिछले साल उसका जीत का प्रतिशत 78.94 है.

भारतीय टीम ने साल 2017 में कुल 29 एक दिवसीय मैच खेले, जिसमें 21 में जीत मिली और 7 में हार मिली थी. 1 मैच बेनतीजा रहा. इस तरह 75 प्रतिशत मैचों में जीत मिली.

वहीं इस वर्ष भारतीय टीम अभी तक वनडे क्रिकेट में 16 मैच खेल चुकी है, जिसमें 12 में जीत दर्ज की. तीन में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच टाई हुआ. इस तरह इस साल जीत का प्रतिशत 78.12 है.

सभी टीमों का जनवरी 2017 से जीत प्रतिशत 

इंग्लैंड – 74.42 प्रतिशत

भारत – 73.33 प्रतिशत

साऊथ अफ्रीका – 60.61 प्रतिशत

न्यूज़ीलैंड – 60 प्रतिशत

पाकिस्तान – 57 प्रतिशत

अफगानिस्तान – 55.56 प्रतिशत

नीदरलैंड – 50 प्रतिशत

आयर्लैंड – 48 प्रतिशत

स्कॉटलैंड – 47.37 प्रतिशत

बांग्लादेश – 44.83 प्रतिशत

यूएई – 44.44 प्रतिशत

हांगकांग – 40 प्रतिशत

नेपाल – 33.33 प्रतिशत

जिम्बाब्वे – 30.56 प्रतिशत

वेस्टइंडीज – 27.27 प्रतिशत

ऑस्ट्रेलिया – 24 प्रतिशत

पापुआ न्यू गुनिया – 23.08 प्रतिशत

श्रीलंका – 22.22 श्रीलंका

यह भी पढ़ें – आईपीएल के इन 11 खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी नहीं करेगी रिलीज

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जनवरी 2017 से सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाले 18 देशो में जाने किस स्थान पर है भारत appeared first on SportzWiki Hindi.