Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल 2018 में 2000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

साल 2018 भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए काफी अच्छा रहा हैं. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस साल 2018 में जमकर रन बनाये हुए हैं.

उनका बल्ला इस साल जमकर बोल रहा हैं. वह बल्ले के साथ तीनों फॉर्मेट में इस साल रन बना रहे हैं. रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 140 रन की पारी खेल उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं.

विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में मिलाकर बना चुके है 2000 रन 

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस साल सभी फॉर्मेट में मिलाकर कुल 2000 रन से ज्यादा बना चुके हैं. इस साल 2018 के तीनों फॉर्मेट की कुल 35 पारियों में, विराट कोहली ने 67.67 के शानदार औसत से 2098 रन बना लिए हैं.

जिसमें कुल आठ शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं. इस साल वह पांच ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार और दो ‘मैन ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार जीत चुके है.

टेस्ट मैचों में विराट कोहली इस साल 10 मैचों में 1063 रन बना चुके हैं. वहीं विराट ने अपने खेले 10 वनडे मैचों में इस साल 889 रन बनाये हैं. वहीं टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में विराट कोहली ने 7 मैचों में 146 रन बनाये हुए हैं.

लगातार तीसरे साल बनाये हैं 2000 रन 

29 वर्षीय बल्लेबाज विराट कोहली ने लगातार तीसरे साल 2000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने की उपलब्धि हासिल की हैं. उन्होंने साल 2016 और साल 2017 में भी 2000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाये थे.

बता दें, कि सचिन तेंदुलकर, जो रूट और मैथ्यू हेडन भी तीन बार 2000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन किसी एक साल में बना चुके हैं.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बना चुके हैं कुल 60 शतक 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 60 शतक बना चुके हैं. जिसमे उन्होंने 36 टेस्ट शतक बनाये हुए हैं और 24 वनडे शतक बनाये हुए हैं. उन्होंने अपने 60 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने के लिए कुल 386 पारियां ली हैं. जो सचिन तेंदुलकर से लगभग 40 पारियां कम हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post साल 2018 में 2000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.