Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2018 की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स अगले साल इन 3 खिलाड़ियों को दिखा सकती हैं टीम से बाहर का रास्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 की गूंज शुरू हो चुकी है। मुम्बई इंडियंस ने अकीला धनंजय और मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिलीज किये क्विंटन डी कॉक को अपने साथ ले लिया हैं.बता दे अब बाकी टीमें भी अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट दे सकती हैं.

आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल के बैन झेलने के बाद ट्रॉफी अपने नाम की थी, लेकिन उनके मुताबिक पिछले साल कुछ खिलड़ियों ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया था। तो आइये आज हम आपको बताते हैं इस टीम के ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हे चेन्नई सुपर किंग्स बाहर निकाल सकती हैं……..


मार्क वुड

इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्क वुड को इस टीम ने 2 करोड़ रुपये में आईपीएल नीलामी के दौरान ख़रीदा था. आईपीएल 2018 में वुड को सिर्फ एक का मौका मिला था.

वुड ने इस मैच के दौरान चार ओवर में गेंदबाजी की थी, जिसमे उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया. इसी मैच के दौरान वुड को बल्लेबाजी का भी मौका दिया गया, लेकिन ये एक रन के साथ आउट हो गए. फिलहाल चेन्नई के पास लुंगी एनगि़डी और डेविड विली तेज गेंदबाज है।

मुरली विजय

आईपीएल 2018 की नीलामी के दौरान मुरली को कोई खरीददार नहीं मिला, जिसके कारण मुरली को अपने पुरानी टीम में वापसी करनी पड़ी.

मुरली को पूरे आईपीएल मैच के दौरान सिर्फ एक ही बार ही खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने सिर्फ 12 रन ही बनाये. इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स तमिलनाडु के बल्लेबाज मुरली विजय को भी टीम से रिलीज कर किसी नए युवा खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकती हैं.


हरभजन सिंह

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को आईपीएल 2018 की नीलामी के वक़्त चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए में ख़रीदा था. बता दे आईपीएल के 10 साल तक हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे.

भज्जी को 2018 में 13 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें वो केवल सात विकेट ही लेने में कामयाब रहे. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स हरभजन सिंह को रिलीज कर किसी बेहतर खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकती हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल 2018 की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स अगले साल इन 3 खिलाड़ियों को दिखा सकती हैं टीम से बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.