Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 की टीम में ये 4 बदलाव कर भारत जीत सकता हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज

इंडियन क्रिकेट टीम ने अभी कुछ समय पहले ही एशिया कप जीता हैं टीम ने ये कप सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के चलते ही अपने नाम किया हैं.

जहां इस एशिया कप में रोहित शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा तो वही इस मैच में शिखर धवन का भी बढ़िया साथ रोहित शर्मा को मिला भारत को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी अगली सीरीज खेलनी हैं. ये सीरीज 21 अक्टूबर से पांच मैचों के खिलाफ खेली जाएगी.

अब हम उन चार बड़े बदलावों का जिक्र करेंगे जो उन्हें अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इस एकदिवसीय सीरीज में इंडियन टीम को अपनाने चाहिए.

दिनेश कार्तिक के स्थान पर ऋषभ पंत
एशिया कप में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं था शायद इसी वजह से उन्हें इतने सारे सवालों के जवाब देने पड़ रहे हैं. दिनेश ने 146 रन का स्कोर 6 मुकाबलों में हासिल किया.

उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रनों का था, जो उन्होंनेअफगानिस्तान के खिलाफ बनाये थे. वहीं ऋषभ ने ओवल टेस्ट में जो इंग्लैंड में हुई थी उसमें उन्होंने बेहतरीन शतक लगाया था और अब उनको लेकर ये भी सोचा जा रहा हैं कि अगले विश्वकप की टीम में उन्हें जगह दी जानी चाहिए.

मनीष पांडे के स्थान पर विराट कोहली
मनीष पांडे को एशिया कप के समय में सिर्फ एक ही मैच में खेलने का मौका मिला, जिसमें भी वो अपना कमाल नहीं दिखा पाए.

भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान के मैच में महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने के बाद इंडिया को 24 ओवर में 111 रन की जीतने के लिए चाहिए थे. उस समय विकेट पर मनीष पांडे मौजूद थे, लेकिन उस समय वो भी इंडिया को जीत नहीं दिला सके.

विराट कोहली के टीम में आने के बाद शायद ही मनीष पांडे को जगह मिल सके

दीपक चाहर के स्थान पर हार्दिक पांड्या

दीपक चाहर ने साल 2018 के आईपीएल के बाद अपने करियर में नई बुलंदियों को छुआ भारतीय टीम के इस तेज़ गेंदबाज को इंग्लैंड सीरीज़ के समय टीम ए में जगह नहीं मिल सकी.

दीपक ने एशिया कप 2018 के समय भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में डेब्यू किया था, लेकिन इस मैच में वो बेहतर साबित नहीं हो पाए, क्योंकि उन्होंने 4 ओवर में 37 रन खर्च किया.

वैसे टीम इंडिया के पास दीपक चाहर के अलावा हार्दिक पांड्या भी एक अच्छे आलराउंडर के तौर पर मौजूद हैं. हार्दिक पांड्या जल्दी ही ठीक होने के बाद भारतीय टीम अपनी जगह दोबारा बना सकते हैं.

सिद्धार्थ कौल के स्थान पर शार्दुल ठाकुर

वैसे तो एशिया कप 2018 के समय शार्दुल ठाकुर को भी चोटें लगी थी और उनके स्थान पर टीम ने सिद्धार्थ कौल को शामिल कर लिया था, लेकिन इस पूरे टूनामेंट में वो एक भी विकेट नहीं ले पाए

The post एशिया कप 2018 की टीम में ये 4 बदलाव कर भारत जीत सकता हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.