वनडे क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट जिसमें धैर्य के साथ-साथ विस्फोटक अंदाज में खेलने की भी जरूरत होती है. एकदिवसीय के इतिहास को देखें तो कई बड़े स्कोर मौजूद हैं. इसमें सबसे पहले दोहरा शतक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लगाया था. इसके बाद वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल और हाल ही में फखर जमान ने दोहरा शतक बनाया.
सबसे बड़ा स्कोर 264 रनों का रोहित के नाम है. वह दो दोहरे शतक लगाने वाले भी दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. पर हम आपको आज ऐसे पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं.
इयान मॉर्गन

इयान मॉर्गन सीमित ओवर में इंग्लैंड की कप्तानी संभाल रहे हैं. वह इस साल एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में फ़िलहाल पांचवे नंबर पर मौजूद हैं. 22 वनडे मैच में उनके बल्ले से 21 छक्के निकल चुके हैं.
यह भी पढ़ें – टी-20 विश्वकप का शेड्यूल हुआ घोषित
जेसन रॉय

इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय शानदार बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ रहे है. रॉय अब तक 21 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें 42.38 की औसत से 890 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 21 सिक्स लगाए.
यह भी पढ़ें – बिग बैश में इस टीम के लिए खेलेंगे संदीप लामिछाने
क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल सिक्सर किंग हैं. गेल विकेट पर मौजूद हों और छक्के देखने को न मिले ऐसा संभव नहीं. इस साल उन्होंने कुल 9 वनडे मैच ही खेले हैं. इसमें उनके बल्ले से 22 छक्के निकले.
यह भी पढ़ें – यजुवेंद्र चहल को चूहा और बकरी कहकर बनाया मजाक
जॉनी बैरेस्टो

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो हर फॉर्मेट में अच्छा कर रहे हैं. इस वर्ष उन्होंने अब तक 22 वनडे मैच खेले, जिसमें 46.59 की औसत से 1025 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 31 छक्के लगाए.
यह भी पढ़ें – हरभजन ने क्यों बताया रोहित को कोहली से बेहतर बल्लेबाज
रोहित शर्मा

इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा मौजूद हैं. उन्होंने कुल 15 वनडे मैचों में 72.09 की औसत से 793 रन बनाए. इस दौरान रोहित ने 31 छक्के जड़े. हालांकि बैरेस्टो के भी 31 सिक्स हैं. पर उन्होंने 22 वनडे मैचों में लगाए.
नोट – ये आंकड़े 1 जनवरी से 23 अक्टूबर 2018 तक के हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 2018 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.