यूएई में खेले गए एशिया कप-2018 की चैंपियन भारतीय टीम रही. इस टूर्नामेंट के दौरान रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया. वहीं गेंदबाजी में अफगानिस्तान के राशिद खान और भारतीय चाइनामैन कुलदीप यादव की फिरकी का जादू भी चला. इस दौरान कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिनसे प्रदर्शन की उम्मीद थी मगर वो पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. चलिए जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में.
5. असगर अफगान

असगर अफगान की कप्तानी में अफगानिस्तान टीम ने एशिया कप-2018 के दौरान शानदार प्रदर्शन दिखाया. अफगानिस्तान जहां बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीम को हारने में कामयाब रही तो वहीं भारत के साथ मैच टाई कराया. ये उसके लिए जीत से कम नहीं है.
मगर पूरे टूर्नामेंट में कप्तान असगर की बल्लेबाजी ने निराश किया. असगर किसी भी परिस्थिति में तालमेल बिठाकर रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं. पर वह पांच मैचों में सिर्फ 115 रन ही बना सके.
The post एशिया कप 2018 में ये पांच खिलाड़ी रहे पूरी तरह फ्लॉप appeared first on SportzWiki Hindi.