एशिया कप 2018 हाल में ही संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में खेला गया था. इस एशिया कप को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिया था.
एशिया कप 2018 में इस बार हांगकांग की टीम ने भी हिस्सा लिया था और भारतीय टीम के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज मैच में शानदार खेल भी दिखाया था. हालाँकि, हांगकांग को इस मैच में 26 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
हांगकांग के विकेटकीपर क्रिस्टोफर कार्टर ने लिया संन्यास

इसी बीच हांगकांग टीम से जुड़ी ही एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल, हांगकांग के विकेटकीपर क्रिस्टोफर कार्टर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं. हैरानी की बात यह हैं, कि उन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में ही क्रिकेट से संन्यास लिया हैं.
बता दें, कि एशिया कप में उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा था. पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मैच में जहां वह मात्र 2 रन के स्कोर पर आउट हो गये थे. वहीं भारत के खिलाफ भी वह मात्र 3 रन बनाकर ही हो गये थे.
पायलट की पढ़ाई पर ध्यान लगाने की वजह से लिया संन्यास

हांगकांग के विकेटकीपर क्रिस्टोफर कार्टर ने अपने एक बयान में कहा, मैंने क्रिकेट खेलने के चलते पहले ही अपनी पढ़ाई को होल्ड पर रखा हुआ है. मुझे लगता है कि ये वही करने का समय है जो मैं हमेशा करना चाहता था और वह पायलट बनना है.
पैसो की कमी के कारण हांगकांग के लिए फुल टाइम क्रिकेट खेलने मेरे लिए काफी मुश्किल हो रहा हैं.
हालाँकि, मैं यह जरुर कहूँगा, कि मार्क राइट हमारे डायरेक्टर और साइमन कुक हमारे कोच ने देश में क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है, लेकिन उन्हें सरकार या आईसीसी द्वारा अच्छा समर्थन नहीं दिया जा रहा है.”
खेले हैं 10 वनडे 11 टी-20
हांगकांग के विकेटकीपर क्रिस्टोफर कार्टर ने 11 वनडे मैच और 10 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. 11 वनडे मैचों में उन्होंने 114 रन बनाये हुए हैं. वहीं 10 टी-20 मैच में उन्होंने 55 रन बनाये हुए हैं. वह एशिया कप 2018 में विकेट के पीछे धोनी का कैच पकड़ने से काफी लोकप्रिय हुए थे.
The post एशिया कप 2018 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.