क्रिकेट का जन्मदाता देश इंग्लैंड ने साल 2015 विश्व कप के खराब सफर के बाद अपने खेल को पूरी तरह से बदल डाला। इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में अपने खेल में बदलाव करने के बाद इसका असर भी साफ तौर पर उनके खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ रहा है।

जॉनी बेयरस्टो वने अपने नाम इस साल की एक बड़ी उपलब्धि हासिल
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जब से अपने खेल में बदलाव किया है तब से वनडे क्रिकेट में उनका जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। इंग्लिश टीम के बल्लेबाज हर साल वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले में दूसरे देशों के बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं।

इसी तरह से इस साल इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का कमाल जारी है और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए शनिवार को वनडे मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस साल 1 हजार वनडे रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज
श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच में जॉनी बेयरस्टो ने अपनी पारी का 13वां रन पूरा करते ही इस साल वनडे क्रिकेट में एक हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

जॉनी बेयरस्टो का बल्ला इन साल जमकर बोला है। यही कारण है कि उन्होंने इस साल सबसे पहले वनडे क्रिकेट में अपने रनों की संख्या को चार अंको में पहुंचाया। बेयरस्टो ने इस साल अब तक 21 मैचों में 48.61 की औसत से 1021 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो के अलावा ऐसा कारनामा कर सके हैं डेविड गॉवर
इसके साथ ही जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड के वनडे क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले साल 1983 में पूर्व दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज डेविड गॉवर ने एक हजार रन बनाए थे।

जॉनी बेयरस्टो के जहां इस साल वनडे क्रिकेट में 1 हजार रन पूरे हो चुके हैं तो वहीं इनके पीछे दूसरे स्ठान पर जो रूट 871 रन, तीसरे स्थान पर जैसन रॉय 804 रन, नंबर चार पर शिखर धवन 785 रन और पांचवे स्थान पर विराट कोहली 749 रनों के साथ हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post 2018 में जॉनी बेयरस्टो ने हासिल किया ये ख़ास मुकाम, कोहली-रूट छूटे पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.