विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ। सितारों से भरी मुंबई के सामने हैदराबाद की टीम पहली से कमजोर मानी जा रही थी और मैच में हुआ भी ऐसा ही।
मुंबई की टीम ने इस मैच को वीजेडी नियम के आधार पर 60 रनों से जीत लिया। इस मैच में भारत को एशिया कप विजेता बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने भी हिस्सा लिया।
रोहित ने पकड़ा शानदार कैच
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और 26 रनों पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित रायडू और बावनका संदीप अच्छी साझेदारी बनाकर टीम को मुश्किल से निकालने की कोशिश की।

दोनों बल्लेबाज 50 रनों की साझेदारी भी बना चुके थे। 50 रनों की साझेदारी पूरी होने के बाद ही रोहित ने स्लिप में शानदार कैच पकड़ संदीप को पवेलियन भेज दिया और यह साझेदारी भी तोड़ दी।
नीचे से लपका
बल्लेबाज बावनका संदीप ने शम्स मुलानी की गेंद को स्लिप की बगल से चौके के लिए खेलना चाहा, लेकिन गेंद स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के तरफ चली गई। गेंद काफी नीचे थी लेकिन रोहित ने शानदार तरीके से झुककर उस कैच को लपक लिया।
कैच पकड़े जाने के बाद भी बल्लेबाज पवेलियन लौटने को तैयार नहीं था। ऐसे में मैदानी अंपायरों को थर्ड अंपायर के पास जाना पड़ा। वहां रीप्ले में साफ हो गया कि गेंद सीधे रोहित के साथ में गई है।
फाइनल में पहुंची मुंबई

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 50 ओवर में 246 रन बनाये। मुंबई की टीम 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 155 रनों तक पहुँच चुकी थी। इसके बाद बारिश आ गई। वीजेडी नियम के अनुसार मुंबई को 25 ओवर में सिर्फ 95 रनों की दरकार थी और उन्होंने 60 रनों से मैच जीत लिया।
इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुँच चुकी है। 20 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मैच में मुंबई का मुकाबला दिल्ली और झारखंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी। भारतीय टीम को 21 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। इसी वजह से रोहित फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।
देखें कैच का वीडियो:
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) October 17, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विजय हजारे ट्रॉफी: रोहित शर्मा ने पकड़ा 2018 का सबसे हैरतअंगेज कैच, बल्लेबाज को भी नहीं हुआ यकीन, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.