इंग्लैंड की टीम साल 2018 में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. इस साल की शुरूआत में एशेज सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से वनडे सीरीज हराई थी.
इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को भी उसी की धरती में 3-2 से वनडे सीरीज हराई थी. भारतीय टीम को भी इंग्लैंड ने 2-1 से हार का स्वाद चखाया था.
इंग्लैंड इस साल अब तक बना चुकी 5424 रन

बता दें, कि इंग्लैंड की टीम साल 2018 में कुल 19 मैच खेल चुकी हैं. जिसमे से इंग्लैंड की टीम ने 14 मैच जीते हैं और सिर्फ 5 मैच ही हारे हैं.
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के डाटा के मुताबिक इंग्लैंड की टीम ने अबतक साल 2018 में अपने खेले 19 मैच में कुल 5424 रन बनाये हुए हैं. इंग्लैंड की टीम से ज्यादा रन साल 2018 में किसी भी टीम ने नहीं बनाये हुए हैं.
विश्व कप भी जीत सकती हैं इंग्लैंड की टीम

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड की टीम विश्व कप 201 9 की भी प्रबल दावेदार हैं. मेजबान होने के नाते और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड की टीम को विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं.
इंग्लैंड की टीम में जो रूट, जोस बटलर व बेन स्टोक्स जैसे कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड की टीम को विश्व कप 2019 का खिताब दिला सकते हैं.
आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट 30 मई से 14 जून के बीच खेला जायेगा. इसमें कुल 10 टीमें भाग लेगी. आईसीसी विश्वकप में सभी 10 टीमें आपस में मैच खेलेगी. जिसका मतलब यह है, कि एक टीम कुल 9 लीग मैच खेलेगी.
शीर्ष चार पर रहने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे. सेमीफाइनल मुकाबले नंबर-1 व नंबर-4 की टीम के बीच होगा. वही नंबर-2 व नंबर-3 टीम के बीच होगा. आईसीसी 2019 विश्व कप का करोड़ो क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 2018 में भारत नहीं बल्कि इस टीम ने बनाये हैं वनडे क्रिकेट मे सबसे ज्यादा रन, देखें किस स्थान पर हैं टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.