Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 से पहले इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की जगह हो जायेगी टीम में पक्की

2019 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नही बचा है. ऐसे में टीम इंडिया ने इसी कड़ी में अपनी तैयारी करना शुरू कर दिया है. टीम लगातार टीम में प्रयोग कर रही है. इसके अलावा टीम का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है.टीम में युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा कर रहें है.

ऐसे में आज हम आप को उन तीन युवा खिलाड़ियों के बारें में बताएँगे, जो वर्ल्ड कप से पहले खुद को टीम में नियमित रूप से शामिल कर सकते है:

ऋषभ पंत 

पन्त ने आईपीएल से अपनी पॉवरहटिंग से सबको अपना दीवाना बना दिया था . इस दौरान उन्होंने खुद को एक विस्फोटक बल्लेबाज़ के रूप में साबित कर दिया था. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से उन्हों आखिरी टेस्ट मैच में शतक बनाया, उससे साफ हो गया है कि वो एक लम्बी रेस के घोड़े है.

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा करने के बाद पंत को भी खुद को वन डे टीम में देख सकते है और उम्मीद करते है कि पंत वन डे टीम में अपना स्थान नियमित भी कर सके.

रविन्द्र जडेजा 

जडेजा भारत के सबसे खतरनाक स्पिनर्स में से एक है. एशिया कप में वापसी करने के बाद से जडेजा का प्रदर्शन अच्छा रहा है. कुलदीप और चहल के होने से टीम तीन स्पिनर्स पर भरोसा इंग्लैंड में नही दिखाएगी, लेकिन इसके बाद भी जडेजा को वर्ल्ड कप में टीम में शामिल किया जा सकता है. उनका प्रदर्शन टीम के लिए काफी ज्यादा लाभदायक है और उनके होने से टीम को एक आलराउंडर भी मिल जाएगा.

उमेश यादव 

इस साल आईपीएल में उमेश यादव ने 17 विकेट हासिल किये थे. इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने दुसरे टेस्ट मैच में दस विकेट हासिल कर के इतिहास रच दिया है.

ऐसे में जहाँ टीम इंडिया तीसरे तेज़ गेंदबाज़ की तलाश कर रही है, उमेश यादव ने अपना नाम सबसे आगे कर दिया है. ऐसे में अब उमेश यादव के पास भी वर्ल्ड कप से पहले खुद को साबित करने का अच्छा मौका है.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विश्वकप 2019 से पहले इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की जगह हो जायेगी टीम में पक्की appeared first on SportzWiki Hindi.