Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 में इन पांच टीमों के पास हैं टॉप-3 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज, देखें किस स्थान पर है भारत

क्रिकेट के खेल में हर किसी टीम की सबसे खास ताकत टीम की शुरुआती बैटिंग ऑर्डर होता है। बल्लेबाजी क्रम में अगर किसी टीम के पास सलामी बल्लेबाजों के साथ ही नंबर तीन बल्लेबाज मजबूत हो तो टीम की बल्लेबाजी लाइन आप जबरदस्त मजबूत नजर आने लगती है।

इन पांच टीमों के पास हैं सबसे मजबूत टॉप-3 बल्लेबाज

मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट की कई टीमों के पास शुरुआती तीन बल्लेबाज बहुत ही मजबूत है ऐसे में ये आंकलन करना बड़ा मुश्किल होता है आखिर किस टीम के पास टॉप-3 बल्लेबाज सबसे मजबूत हैं।

लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि विश्व क्रिकेट की कौनसी टीम के पास सबसे मजबूत शुरुआती तीन बल्लेबाज हैं। तो आईए डालते हैं एक नजर…..

5 दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की टीम से भले ही एबी डीविलियर्स ने अलविदा कह दिया है लेकिन इस टीम में कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीकी टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस टीम में टॉप तीन बल्लेबाजों में क्विंटन डी कॉक, हाशिम अमला और फाफ डू प्लेसिस जैसे बल्लेबाज हैं जो बहुत ही काबिलियत रखते हैं।

4 न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम विश्व क्रिकेट की एक बहुत ही छुपा रूस्तम टीम कही जा सकती है जो शांति से अपने काम को अंजाम देती है। न्यूजीलैंड की भी सफलता प्रतिशत पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन रहा है।

न्यूजीलैंड की सफलता में उनके टॉप-3 बल्लेबाजों का योगदान रहा है। जिसमें मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम और केन विलियम्सन आते हैं जो बड़े खतरनाक बल्लेबाज हैं।

3 पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगर एशिया कप की असफलता को छोड़ दे तो इस टीम ने पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के वनडे में शानदार प्रदर्शन में उनके शुरुआती तीन बल्लेबाजों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्तान की टीम के पास शुरुआती तीन बल्लेबाजों में सलामी जोड़ी इमाम उल हक और फखर जमान के रूप में है तो वहीं नंबर तीन पर बाबर आजम हैं। ये तीनों ही बल्लेबाज बहुत ही प्रतिभाशाली हैं।

2 इंग्लैंड

विश्व क्रिकेट में मौजूदा वनडे फॉर्मेट की सबसे जबरदस्त टीम में इंग्लैंड की टीम शुमार है। इंग्लैंड की टीम की इस खतरनाक रूप में उनके टॉप-3 के बल्लेबाजों की भूमिका खास रही है।

इंग्लैंड के पास बल्लेबाजी क्रम में टॉप-3 बल्लेबाजों में जॉनी बेयरस्टो, जैसन रॉय और जो रूट जैसे बल्लेबाज हैं। जो किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की काबिलियत रखते हैं। इनकी सफलता ही इंग्लैंड की सफलता है।

1 भारत

भारतीय क्रिकेट टीम की पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में मिली सफलता में सबसे बड़ा हाथ बल्लेबाजी क्रम के शुरुआती 3 बल्लेबाजों का रहा है।

भारतीय टीम में टॉप-3 बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और शिखर धवन के रूप में सलामी बल्लेबाज हैं तो वहीं नंबर-3 पर विराट कोहली के रूप में दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। ये तीनों टॉप-3 बल्लेबाज भारत की बल्लेबाजी की गहरायी को दर्शाते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विश्व कप 2019 में इन पांच टीमों के पास हैं टॉप-3 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज, देखें किस स्थान पर है भारत appeared first on SportzWiki Hindi.