क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले टूर्नामेंट द्वीपक्षीय सीरीज से कहीं ज्यादा मनोरंजक होते हैं. इसी वर्ष भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली गयी निदहास ट्रॉफी का रोमांच आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ खेली गयी द्वीपक्षीय सीरीज से कहीं ज्यादा था.
टूर्नामेंट का एक अलग ही रोमांच होता है यही कारण है कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप कराने जा रहा है. चलिए हम ऐसे चार टूर्नामेंट के बारे में जानते हैं जिन्हें 2019 में कराया जाना चाहिए.
4. ऑस्ट्रेलिया में भारत, ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य देश के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला

भारत ऑस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज का हिस्सा पिछले 10 सालों से है. पर सिर्फ 2008 में ही फाइनल में पहुंच सका, जब धोनी के नेतृत्व में टीम ने टूर्नामेंट में जीत दर्ज की थी. इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरी टीम श्रीलंका भिड़ी थी.
यही तीनों टीमें 2012 में भी सामने आई. पर इस दौरान भारत टेबल में आखिरी नंबर पर रहा. वहीं 2015 में श्रीलंका की जगह इंग्लैंड ने हिस्सा लिया. इस सीरीज में भारत एक भी मैच नहीं जीत सका. अब 2019 में भी बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस ट्राई सीरीज के बारे में विचार करना चाहिए.
3. ऑस्ट्रल एशिया कप

एशिया कप अभी हाल ही में यूएई में ख़त्म हुआ, जिसमें भारतीय टीम एक बार फिर चैंपियन बनी. ऑस्ट्रल एशिया कप 1990 के दौरान लाया गया था. जहां एशियाई टीमों के साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड टीमें भिड़ीं. पहले टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने ख़िताब अपने नाम किया. इसके बाद दूसरा ख़िताब भी पाकिस्तान टीम के नाम ही रहा.
वहीं अब आठ टीमों का ऑस्ट्रल एशिया कप कराया जाना चाहिए. जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, और न्यूजीलैंड टीमें शामिल हों.
2. एफ्रो एशिया कप

एफ्रो एशिया कप एक द्वीपक्षीय सीरीज थी जो एशिया इलेवन और अफ्रीकन इलेवन के बीच खेली जाती. एशिया इलेवन में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका से खिलाड़ी शामिल होते. अफ्रीकन इलेवन में साउथ अफ्रीका, नम्बिया, केन्या और जिम्बाब्वे से खिलाड़ियों का चयन होता.
यह सीरीज दो बार हुई. पहली बार 2005 में खेली गयी. दूसरी बार 2007 में हुई. दोनों बार ही काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल. एफ्रो एशिया कप को फिर से 2019 में कराया जाना चाहिए.
1. चैंपियंस टी-20 लीग

चैंपियंस लीग टी-20 एक ऐसा टूर्नामेंट था जिसमें अलग-अलग देशों की लीग की टॉप टीमें हिस्सा लेती. ये टूर्नामेंट काफी रोमांचक रहा. क्रिकेट बोर्डों को इसे दोबारा कराने के बारे में विचार करना चाहिए.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 2019 में आईसीसी को फिर कराना चाहिए इन 4 टूर्नामेंट का आयोजन, होगी करोड़ो की कमाई appeared first on SportzWiki Hindi.