Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 से पहले भारत को मिला नंबर 4 के लिए सबसे बेहतर बल्लेबाज, बल्लेबाजी औसत देख उड़ जाएंगे होश

टीम इंडिया इस समय वर्ल्ड कप के तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश में लगी हुए है. इस दौरान भारत के इस समय एक बड़ी समस्या सामने आ रही है. टीम इंडिया के पास इस समय नंबर चार के लिए बल्लेबाज़ नहीं है. ऐसे में टीम लगातार  चार के बल्लेबाज़ की तलाश कर रही है. ऐसे में आज हम आप को ऐसे खिलाड़ी के बारें में बताएंगे जो इस स्थान को ले सकता हैं.

टीम इंडिया लगातार कर रही है प्रयोग


2015 के वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया ने नंबर चार के बल्लेबाज़ के रूप में अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया है. इसके बाद ये खिलाड़ी टीम में अपना स्थान पक्का नहीं कर सके हैं.

ऐसे में टीम इंडिया के पास एक ऐसे बल्लेबाज़ को टीम में शामिल करने का मौका है जो घरेलू क्रिकेट और ए सिरीज लगातार रन बना रहा है.

बेहद शानदार रहा है रिकॉर्ड

भारत नंबर चार के बल्लेबाज़ के रूप में पंजाब के बल्लेबाज़ शुभमन गिल को टीम में शामिल कर सकती है. शुभमन ने इस टूर्नामेंट के 6 मुकाबलों में 372 रन बनाए थे . इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े.

शुभमन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे. शुभमन ने 112.38 के एवरेज से रन बनाए थे. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्डकप 2018 में 40 चौके और 2 छक्के जड़े हैं.

इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में भी केकेआर के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस दौरान नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी करते हुए एक अर्धशतक लगाया है. इसके हाल में ही चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में तीन अर्धशतक और एक शतक बनाया है. इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सिरीज में 50 और 66 रन रन बनाए थे. ऐसे में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ गिल को टीम में शामिल कर सकती हैं.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विश्वकप 2019 से पहले भारत को मिला नंबर 4 के लिए सबसे बेहतर बल्लेबाज, बल्लेबाजी औसत देख उड़ जाएंगे होश appeared first on SportzWiki Hindi.