Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 में नंबर-4 पर खेलने का सपना देख रहे इन पांच खिलाड़ियों का टूटा सपना

विराट कोहली ने शनिवार को अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ़ कर दिया हैं, कि नंबर-4 की पोजीशन पर अम्बाती रायडू को ही अब लगातार मौके मिलेंगे और शायद विश्व कप 2019 में भी अब अम्बाती रायडू ही भारतीय टीम के लिए नंबर-4 की पोजीशन पर खेलेंगे.

अम्बाती रायडू को लेकर विराट कोहली द्वारा कही गई यह बात कही ना कही उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई हैं, जो साल साल 2019 विश्व कप में नंबर-4 की पोजीशन पर खेलने का सपना देख रहे थे.

इन पांच खिलाड़ियों का टुटा सपना :

सुरेश रैना 

इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों व तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए सुरेश रैना को भारतीय टीम में मौका मिला था, लेकिन अब चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से नजरंदाज कर रहे है.

सुरेश रैना विश्व कप 2019 में नंबर-4 पर खेलने का सपना देख रहे थे, लेकिन उनका यह सपना अब पूरी तरह से टूटता हुआ नजर आ रहा हैं, क्योंकि अब कप्तान कोहली विश्व कप 2019 तक अम्बाती रायडू को नंबर-4 पर मौका देने का मन बना चुके हैं.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर का भी नंबर-4 पर भारतीय टीम में खेलने का सपना लगभग टुटता हुआ नजर आ रहा हैं.  इंग्लैंड के खिलाफ वह टीम में शामिल थे, लेकिन फिलहाल भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया हैं.

अम्बाती रायडू की वापसी के बाद श्रेयस अय्यर की भी वापसी भारतीय टीम में बहुत मुश्किल हो गई हैं.

मनीष पांडे 

मनीष पांडे वर्तमान में भारतीय टीम में शामिल हैं, लेकिन अम्बाती रायडू के टीम में होने के कारण वह भारत की प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल पा रहे हैं.

मनीष पांडे भी काफी लम्बे समय से भारतीय टीम के लिए नंबर-4 पर खेलने का सपना देख रहे हैं, लेकिन रायडू के आने के बाद उनका भी यह सपना टूट रहा हैं.

केएल राहुल 

केएल राहुल को भी नंबर-4 की पोजीशन पर अजमाया गया, लेकिन वह भी अपने आप को इस नंबर पर साबित नहीं कर पाये. रायडू के टीम में आने के बाद से उन्हें भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा रहा हैं. अब उनका भी विश्व कप 2019 में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने का सपना लगभग टूट गया हैं.

युवराज सिंह 

युवराज सिंह काफी लम्बे समय से भारत की टीम में नंबर-4 पर खेलने की आस लगाये हुए हैं, लेकिन लगता हैं, कि वह भी सिर्फ झूठी आस लगाये बैठे हुए हैं. जब से अम्बाती रायडू की भारतीय टीम में वापसी हुई हैं. तब से युवराज सिंह के लिए भारतीय टीम के दरवाजे पूरी तरह बंद नजर आ रहे हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post विश्व कप 2019 में नंबर-4 पर खेलने का सपना देख रहे इन पांच खिलाड़ियों का टूटा सपना appeared first on SportzWiki Hindi.