Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी : इस खिलाड़ी ने दिए विश्वकप 2019 में खेलने के संकेत, रेलवे के खिलाफ बनाएं 96 रन

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के सिक्सर किंग फिलहाल में भारत की नेशनल टीम में अपने खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर चल रहे है। लेकिन हाल ही भारत के इस सिक्सर किंग ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। युवराज सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम की ओर से खेलते हुए शानदार आतिशी पारी का प्रदर्शन किया।

टेक्नीशियन के पदों पर इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

युवराज सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-ए के एक मैच वह पुराने रंग में नजर आएं। युवराज सिंह ने कई दिनों बाद ये आतिशी पारी खेली। उन्होंने पंजाब की ओर से खेलते हुए रेलवे के खिलाफ 121 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 96 रनों की पारी खेली। हालांकि, शतक चूकने का मलाल उन्हें जरूर होगा, लेकिन वह अपनी इस शानदार पारी से खुश होंगे, क्योंकि लंबे समय के बाद उनके बल्ले से ऐसी पारी निकली है।

LDC और MTS के पदों की इस विभाग में निकली भारी भर्ती, आज ही करें आवेदन

अपनी इस आतिशी पारी के साथ ही भारत के इस बांए हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की टीम ने युवराज सिंह और गुरकीरत सिंह मान की 101 रन की आतिशी के साथ 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 284 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में उतरी रेलवे की टीम 44.3 ओवर में 210 रन ही बना पाई और 58 रनों से ये मुकाबला हार गई।