Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग ने विश्व कप 2019 के लिए चुनी प्लेइंग XI, नंबर 3 पर विराट कोहली नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को दी जगह

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अगले साल होने वाली विश्व कप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवेन चुनी है। वह इस टीम में टीम के कप्तान विराट कोहली को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करवाना नहीं चाहते। इसके साथ ही सहवाग ने टीम में अपनी टीम में अम्बाती रायडू और ऋषभ पंत का नाम नहीं लिया। सहवाग ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम में इस 11 खिलाड़ी चुने।

नंबर 3 पर केएल राहुल

वीरेंद्र सहवाग ने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करवाना चाहते हैं। राहुल सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन रोहित शर्मा और शिखर धवन की वजह से उन्हें सलामी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल रहा।

वीरेंद्र सहवाग

सहवाग चाहते हैं कि टीम के कप्तान विराट कोहली नंबर 4 पर बल्लेबाजी करें। उनका मानना है कि केएल राहुल एक मैच विनर हैं और इसी वजह से उन्हें टीम में शामिल करना चाहिए।

ऋषभ पंत और अम्बाती रायडू का नाम भी नहीं लिया

वीरेंद्र सहवाग ने अपनी टीम में महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी माने जा रहे ऋषभ पंत की चर्चा भी नहीं की। इसके साथ ही उन्होंने वनडे टीम के एक और मुख्य खिलाड़ी अम्बाती रायडू का नाम भी नहीं लिया। इसके साथ ही एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र जडेजा को भी सहवाग विश्व कप टीम में नहीं देखते।

गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं

वीरेंद्र सहवाग ने अपनी टीम में उन्हीं गेंदबाजों को मौका दिया है जो इस समय टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। उन्होंने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को स्पिनर के तौर पर टीम में जगह दी है। सहवाग के अनुसार आज भी काफी बल्लेबाज कुलदीप की गुगली नहीं पढ़ पा रहे हैं।

तेज गेंदबाजों में भी सहवाग ने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को मौका देना चाहते हैं। दोनों ही गेंदबाजों में लगातार भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों ने एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

इस प्रकार है सहवाग की प्लेइंग एलेवेन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीरेंद्र सहवाग ने विश्व कप 2019 के लिए चुनी प्लेइंग XI, नंबर 3 पर विराट कोहली नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.