Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम में होते हैं ये खिलाड़ी तो पाक जीत सकता हैं वर्ल्डकप

संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम बुरी तरह से बाहर हुई। पाकिस्तान एशिया कप में तो कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इन्हें विश्व कप 2019 के लिए कमतर नहीं आंक सकते। पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप का खिताब दिला सकते हैं।

पाकिस्तान को माना जा सकता है विश्व कप 2019 का दावेदार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने के बाद बहुत शानदार प्रदर्शन किया। सरफराज अहमद की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तान की टीम ने वो काबिलियत दिखायी है, जिससे उन्हें विश्व कप का दावेदार माना जा सके।

अब आप सोच रहे होंगे कि पाकिस्तान की टीम के एशिया कप के लचर प्रदर्शन के बाद भी कैसे दावेदार माना जा सकता है। तो ऐसा नहीं है कि किसी टीम के एक टूर्नामेंट हारने पर हम उसकी ताकत को नजरअंदाज कर दें। क्योंकि हम आपको बताते हैं पाक की वो टीम जो विश्व कप जीतने का दम दिखा सकती है।

पाकिस्तान के पास भी है मजबूत खिलाड़ियों की फौज

विश्व कप 2019 का समय जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे सभी टीमों ने अपनी बेस्ट टीम चुनना शुरू कर दिया है। इसी तरह से पाकिस्तान की टीम में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके टीम में होने पर वो किसी भी टीम को पटखनी दे सकते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भी अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का जबरदस्त संतुलन है। इस टीम में शोएब मलिक, सरफराज अहमद, मोहम्मद आमिर, अजहर अली जैसे कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं तो वहीं बाबर आजम, शादाब खान, इमाम उल हक और हसन अली जैसे युवा खिलाड़ी हैं।

पाकिस्तान को ये खिलाड़ी जीता सकते हैं विश्व कप

पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड में ही चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था और एक बार फिर से विश्व कप भी इंग्लैंड में हो रहा है। और पाकिस्तान की टीम में कुछ खिलाड़ियों को शामिल कर विश्व कप जीता जा सकता है।

सरफराज अहमद (कप्तान), इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम, शोएब मलिक, अासीफ अली, अजहर अली, शादाब खान, जुनैद खान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, हसन अली, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद हाफिज, उमर अकमल और शाहिन शाह अफरीदी.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post 2019 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम में होते हैं ये खिलाड़ी तो पाक जीत सकता हैं वर्ल्डकप appeared first on SportzWiki Hindi.