विश्वकप 2011 के हीरो और भारतीय टीम के बाहर चल रहे बल्लेबाज युवराज सिंह ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने भारत के लिए अंतिम वनडे मैच पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर खेला था। इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि वह 2019 में होने वाले क्रिकेट विश्वकप टीम में जगह बना सकते हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन

आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद युवराज सिंह ने अपने फिटनेस पर काम किया और विजय हजारे ट्रॉफी से क्रिकेट में वापसी की। इस टूर्नामेंट में अभी तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। 7 मैचों में उन्होंने 37.71 की औसत से 264 रन बनाये हैं। विश्वकप में खेलने को लेकर उन्होंने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा
“मैं 2019 में क्रिकेट खेलते रहना चाहता हूँ। जहाँ भी मुझे खेलने का मौका मिले। सिलेक्शन जरुर मेरे हाथ में नहीं है। मेरे साथ में बस अच्छा खेलना है, चाहे वह बैटिंग में हो या फिर बॉलिंग, फील्डिंग और फिटनेस। मुझे पिछले साल जब टीम से ड्रॉप किया गया तो मैंने सोचा कि मुझे सिर्फ अपने और अपने क्रिकेट पर ध्यान देना है।”
युवा की जगह नहीं लेना चाहते

विजय हजारे की तरह चारदिवसीय मैच खेलने पर युवी ने कहा कि उनके खेलने से युवा खिलाड़ी की जगह चली जाएगी और वह ऐसा नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि अगर वह 4 दिनों की क्रिकेट खेलते हैं तो अनमोलप्रीत जैसे खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिसने पिछले साल दो दोहरे शतक लगाये थे।
इसके साथ ही उन्होंने अंडर-19 विश्वकप के हीरो शुबमन गिल के बारे में यही बात बोली और सिर्फ सीमित ओवेरों के खेल पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं।
आज भी टीम के पास युवी का विकल्प नहीं

युवराज सिंह भारतीय मध्यक्रम की जान हुआ करते थे। आज भी भारतीय वनडे क्रिकेट में नंबर 4 और 5 के बल्लेबाज को लेकर जूझ रही है। युवी के खराब फॉर्म के बाद कई खिलाड़ियों को मौका दिया जा चुका है लेकिन कोई भी नंबर 4 पर रन नहीं बना पा रहा। टीम में वापसी पर युवी ने कहा
“अगर इंडिया ए टीम में जगह होने पर वह मुझे चुनते हैं तो मैं जाकर कुछ मैच खेलना चाहूँगा। लेकिन इसके साथ ही मैं अपने विश्वकप खेलने के लिए किसी युवा खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहूँगा। “
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्वकप 2019 खेलना चाहते हैं युवराज सिंह लेकिन सिर्फ इस शर्त पर appeared first on SportzWiki Hindi.