इस समय दांबुला वनडे में इंग्लैंड बनाम श्री लंका का मैच चल रहा हैं. इसमें जहाँ इंग्लैंड के जॉनी बैरेस्टो ने शानदार बल्लेबाजी करके 2018 में वनडे मैच के दौरान 1000 रन बनाकर इतिहास बनाया. तो वही इस मैच में श्री लंका के बेहरीन आक्रामक गेंदबाज मलिंगा इंग्लैंड के पांच विकेट चटकाकर ये साबित कर दिया हैं, कि अब इस उम्र में भी उनके अंदर क्रिकेट का जूनून बाकी हैं.
जहां श्री लंकाई फैन अपने इस आक्रामक गेंदबाज को 2019 में होने वाले वर्ल्ड मैच के दौरान देखने को उत्सुक हैं, तो वही अब इस बेहतरीन खिलाड़ी को लगता हैं, कि 2019 का वर्ल्ड कप खेलना अब मेरे लिए मुमकिन नहीं हैं.

ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
दांबुला वनडे मैच के बाद श्री लंका के मलिंगा ने बयान दिया कि,
“मुझे ऐसा लगता हैं कि अगर मुझे विश्व कप खेलने का मौका दिया जायेगा, तो मैं जरूर इसे खेलना चाहूंगा लेकिन इसको खेलने के बाद ये अब मेरा अंतिम वर्ल्ड कप होगा, लेकिन पिछले कुछ वक़्त में मेरे साथ जो चीज़े हुई हैं अब उसको देखते हुए मुझे बिल्कुल भी ये उम्मीद नहीं हैं कि अब ये मौका मुझे दोबारा दिया जायेगा अगर एक परसेंट मुझे मिलता भी हैं, तो मैं इस को जरूर खेलना चाहूंगा”
बता दे अभी कुछ दिन पहले ही इस बेहतरीन गेंदबाज पर एक गुमनाम महिला ने मीटू कैंपेन के जरिये बदसलूकी करने का आरोप लगाया हैं.

मै महज एक खिलाड़ी हूँ
श्री लंका के खिलाड़ी मलिंगा ने आगे बात करते हुए कहा कि’
“टीम के चयनकर्ता अपने फैसले खुद लेने के काबिल हैं. मैं तो महज एक खिलाड़ी हूँ, मेरा काम सिर्फ इतना हैं कि अगर मुझे मैच में खेलने का मौका दिया जायेगा, तो मैं खेलूंगा जब मै टीम से बाहर चल रहा था तब मैं कनाडा गया था और वहां पर खेला था.”

इतना ही नहीं उन्होंने बातचीत करते हुए आगे ये भी कहा कि,
“मैंने वहां जिला प्रतियोगिताओं में भाग लिया और मैं वहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी बना. शायद इन्ही अच्छे प्रदर्शनों की वजह से मुझे दूसरा मौका दिया गया, क्योंकि इस समय मैं अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हूँ और ज्यादा से ज्यादा विकेट चटकने के लिए उत्साहित हूँ.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post चयनकर्ताओं से मतभेद के बाद इस दिग्गज ने कहा बहुत खेल लिया 2019 विश्वकप के बाद ले लूँगा संयास appeared first on SportzWiki Hindi.