आईसीसी विश्वकप अगले वर्ष इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा. क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए उल्टी गिनती शुरू चुकी है. कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनकी जगह टीम में पहले से ही तय है. रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के प्लेइंग इलेवन में खेलने की संभवना है.
वहीं टीम में नंबर चार की समस्या अभी भी बनी हुई है. जिसे भरा जाना अभी बाकी है. दूसरी ओर कुछ खिलाड़ी विश्वकप में खेलना चाहते हैं पर वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. चलिए ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.
पियूष चावला

पियूष चावला ने अभी हाल ही में एक बयान दिया था कि वह विश्वकप में टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं. जबकि वह सिर्फ आईपीएल के दौरान ही चर्चा में रहे इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पाए.
इरफ़ान पठान

इरफ़ान पठान ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था तब सभी को अपने प्रदर्शन से आकर्षित करने में सफल रहे थे. पर एक बार अपनी रफ़्तार और स्विंग खोने के बाद उसे हासिल नहीं कर सके. उनकी सबसे बड़ी ताकत स्विंग है. वहीं अब उनका टीम में जगह बनाना नामुमकिन लग रहा है.
हरभजन सिंह

हरभजन सिंह 2011 में वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. हरभजन ने अपने क्रिकेट करियर को काफी ऊँचाइयों पर पहुंचाया. वहीं अब वह मैदान के बजाय कमेंट्री बॉक्स में समय बिता रहे हैं. हरभजन भी विश्व कप का हिस्सा बनना चाहते हैं, मगर वह फील्ड पर मेहनत करते नहीं दिख रहे हैं.
गौतम गंभीर

2011 वर्ल्डकप के फाइनल में गंभीर द्वारा खेली गयी 97 रनों की अहम पारी एक यादगार पारी है. गौतम गंभीर मौजूदा समय में दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से ऐसी कोई पारी नहीं निकली है जिससे वह चयनकर्ताओं की नज़रों में आ सकें.
युवराज सिंह

युवराज सिंह ने हाल ही में पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 96 रनों की एक शानदार पारी खेली. मगर उनका प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा जिसके लिए वह जाने जाते हैं. इसलिए उनका वर्ल्डकप के लिए टीम में जगह बनाना बेहद मुश्किल नज़र आ रहा है.
The post विश्वकप 2019 का हिस्सा बनना चाहते हैं ये खिलाड़ी लेकिन घरेलू क्रिकेट में कर रहे खराब प्रदर्शन appeared first on SportzWiki Hindi.