Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स इन तीन खिलाड़ियों को कर सकती है आईपीएल 2019 के लिए टीम से रिलीज

आईपीएल 12 के लिए अभी टीमों ने अपनी टीम से खिलाड़ियों का ट्रेड और रिलीज करना शुरू कर दिया है. आज मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम से साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ डीकॉक को टीम से जोड़ा है, जिसके बाद उन्होंने टीम से रहमान और अकिला धनंजय को टीम से बाहर कर दिया है. ऐसे में आज हम आपको बताएँगे राजस्थान रॉयल्स टीम इस सीजन में किसे टीम से रिलीज कर सकते है:

दुश्मंथा चमीरा 

श्रीलंका का ये तेज़ गेंदबाज़ लगतार चोट और फिटनेस की समस्या से जूझ रहा है. चमीरा का हालिया प्रदर्शन तो अच्छा रहा है. मगर चोट और फिटनेस जैसी समस्याओं की वजह से राजस्थान इस बार के सीजन में चमीरा पर किसी भी तरह का कोई भी दांव नही लगाना चाहेगी.

चमीरा खुद भी इस समय चोट की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है और उनकी फिटनेस की वजह से ही उन्हें नेशनल टीम में भी जगह नही मिल रही है.

बेन लफिनंग

बेन को टी-20 में डेथ ओवर के ओवर के लिए जाना जाता है. लेकिन पिछले सत्र में उनकी गेंदबाज़ी से कुछ ख़ास नही हुआ था. इसके अलावा उनका इकॉनमी 8 से भी ज्यादा था. ऐसे में टीम में इस बार उनकी जगह किसी और तेज़ गेंदबाज़ को टीम मे शामिल करना चाहेगी.

इसके अलावा उनकी उम्र भी ज्यादा है. ऐसे में रॉयल्स इस बार किसी नए खिलाड़ी को मौका देना चाहेगी. ऐसे में राजस्थान की टीम इस बार बेन को टीम से रिलीज कर सकती है.

स्टुअर्ट बिन्नी 

बिन्नी का प्रदर्शन पिछली बार आईपीएल में कुछ खास नही रहा था. इस दौरान उन्होंने गेंदबाज़ी में 8 से ज्यादा भी इकोनोमी से रन दिए था. इसके अलावा वो बल्ले से भी किसी भी तरह का कोई खास प्रदर्शन नही कर पाए थे. ऐसे में राजस्थान इस बार किसी नये खिलाड़ी को उनके जगह मौका देना चाहेगी. ऐसे में इस बार राजस्थान बिन्नी को भी रिलीज कर सकती है.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post राजस्थान रॉयल्स इन तीन खिलाड़ियों को कर सकती है आईपीएल 2019 के लिए टीम से रिलीज appeared first on SportzWiki Hindi.