Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी 2019 विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीता सकते हैं, गांगुली

इंटरनेट डेस्क। 2019 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ल्ड कप के लिए कौनसा खिलाड़ी टीम के लिए बेहतर होगा इसके कयास लगाए जा रहे हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी और रिषभ पंतका नाम सामने आ रहा है। इन दोनों में कौन बेहतर साबित होगा इस पर चर्चा की जा रही है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वनडे विश्व कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए उनका नाम लिया है।

गांगुली का कहना है कि धोनी 2019 विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीता सकते हैं। इन दिनों धोनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि 2019 विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाएगा। पहला मुकाबला 30 मई को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। इससे पहले विंडीज सीरीज को मिलाकर भारत को कुल 18 वनडे मैच खेलने होंगे जिसमें धोनी को बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना होगा।

अगर धोनी इसमें अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो उनके विकल्प के तौर पर रखे गए रिषभ पंत को भी टीम में मौका दे दिया जाएगा। सौरभ गांगुली ने इस वर्ल्ड कप के बारे में तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड में होने वाला यह विश्व कप राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें भाग लेने वाली सभी 10 टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यह एक कड़े प्रतिस्पर्धा वाला टूर्नामेंट होगा।

'क्रिकेट का मैदान छोड़कर अब महेन्द्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर करने जा रहें है ये काम!

जानिए, रोहित शर्मा ने कल पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ किया ये काम



Herald