इंटरनेट डेस्क। अंबाती रायुडू भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाजों में से एक है। इस आक्रामक बल्लेबाज ने कई मैचों मेें शानदार बल्लेबाजी कर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया हैं। अंबाती रायुडू ने मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच में शानदार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की और हिटमैन रोहित शर्मा के साथ शानदार साझेदारी कर टीम का स्कोर तीन सौ के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
चौथी पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
उनकी इस शानदार व साहसिक पारी के बदौलत रायुडू ने 2019 में खेले जाने वाले विश्वकप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। जिस प्रकार रायुडू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर चार पर आकर शानदार बल्लेबाजी की। उसकी बदौलत ही ये आक्रामक बल्लेबाज विश्वकप में चार नंबर पर बल्लेबाजी करता नजर आ सकता है।
इसी के साथ 224 रनों की विशाल जीत दर्ज करने के बाद मैच समाप्ति के कप्तान विराट ने रायुडू की जमकर तारीफ की और कहा की रायुडू ने मौके का भरपुर फायदा उठाया है। इसी के साथ विराट ने कहा कि हमें 2019 विश्व कप तक उसका समर्थन करने की जरूरत है। वह खेल को अच्छी तरह से समझता है, इसलिए हमें खुशी है कि कोई बुद्धिमान बल्लेबाज नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहा है। पिछले काफी समय से चार नंबर पर बल्लेबाजी का कोई विकल्प नहीं निकल रहा था। लेकिन रायुडू के शानदार प्रदर्शन से नंबर चार का विकल्प निकल गया है। रायुडू बीच के ओवरों में काफी शानदार बल्लेबाजी कर सकते है।