2019 क्रिकेट विश्व कप अब ज्यादा दूर नहीं रह गया है। सभी टीमें इंग्लैंड की पिचों पर अच्छा करने वाले बल्लेबाजों को ढूँढने की फिराक़ में लगे हैं। भारतीय सिलेक्टर्स भी दबाव में हैं, किन खिलाड़ियों पर दांव खेलने की स्थिति में है भारत और कौन से खिलाड़ियों का चयन, भारत के विश्व कप की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों पर जिनका चयन, एक बार फिर भारत को विश्व ख़िताब जीतने से वंचित रख सकता है।
खलील अहमद

भारत को काफ़ी समय से एक लेफ्ट आर्म पेसर की ज़रूरत थी। खलील अहमद के रूप में भारत की आशाओं को जैसे नया रूप मिला है। खलील के पास गति है, लेकिन उनकी गेंदों को मिलने वाला बाउंस उन्हीं के लिए मुसीबत बन सकता है। उन्होंने डोमेस्टिक सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है।
लेकिन उन्हें ज़रूरत है तो लेंथ को थोडा आगे रखने की, जिससे गेंद को थोडा स्विंग मिल सके। यहाँ दिक्कत यह है कि उनके पास वह अनुभव नहीं है, जिससे वो इंग्लैंड की पिचों पर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत और भारत की रीढ़ की हड्डी बन सकें।
केदार जाधव

केदार जाधव एक अच्छे ऑलराउंडर की भूमिका निभाते नज़र आये हैं। भारत को जरुरत है चौथे नंबर के बल्लेबाज की, केदार जाधव लोअर-मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की भूमिका में ज्यादा सफ़ल रहे हैं। फ़िलहाल भारत, ऋषभ पंत को एक फिनिशर के रूप में ढालने की कोशिश में लगा है।
वहीँ हार्दिक पांड्या को स्क्वाड से बाहर निकलना बहुत बड़ी बेवकूफ़ी साबित हो सकती है। हाल ही में उन्हें चोट लग गयी थी, लेकिन हालिया ख़बरों के मुताबिक वो काफ़ी तेज़ी से इस चोट से उभर रहे हैं। इसलिए केदार जाधव के लिए स्क्वाड में कोई जगह नहीं बचती है, वहीँ उनका स्पिन गेंदबाज़ होना स्क्वाड का हिस्सा बाहर से पीछे धकेल रहा है।
मनीष पांडे

मनीष पांडे के सिलेक्शन में जो चीज़ दिक्कत पैदा कर रही है, वह है अनुभव। उनके पास इंग्लिश पिचों पर खेलने का अनुभव न के बराबर है। हालाँकि उनमें सिलेक्टरों को कुछ हद तक चौथे नंबर का बल्लेबाज नज़र आ रहा है।
2018 में उन्होंने केवल एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। यदि उनका सिलेक्शन होता है तो इसकी कोई गारंटी नज़र नहीं आती कि वो भारतीय मिडिल ऑर्डर को सही से संभल पाएंगे।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 2019 क्रिकेट विश्व कप में इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का चयन हो सकता है ग़लत फ़ैसला appeared first on SportzWiki Hindi.