Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने की अजीब मांग, पत्नी के साथ इस फल को लेकर जाने की मांग

भारतीय टीम की नजरें विश्व कप 2019 मे लगी हुई हैं. भारतीय टीम फिलहाल अपनी तैयारियां भी विश्व कप 2019 के लिहाज से ही कर रही हैं. बता दें, कि विश्व कप 2019 इंग्लैंड एंड वेल्स मे खेला जाना हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने विश्व कप 2019 से पहले बीसीसीआई के सामने एक मांग रख दी हैं.

पत्नियों को पूरे विश्व कप के दौरान साथ रखने की मांग 

anushka sharma virat kohli

बता दें, कि इंडियन एक्सप्रेस मे छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल मे ही हैदराबाद मे सीओए, बीसीसीआई, विराट कोहली, रवि शास्त्री, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बीच बैठक हुई थी. इस बैठक मे खिलाड़ियों ने यह भी मांग रखी, कि पूरे विश्व कप के दौरान वह अपनी पत्नियों को विदेशी दौरे मे साथ लेकर जाए.

साथ ही इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान एक आरक्षित ट्रेन कोच की मांग भी भारतीय खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से की हैं.

केले भी मुहैया कराने की मांग  

विश्व कप 2019 के दौरान खिलाड़ियों ने केले मुहैया कराने की भी मांग की हैं. खिलाड़ियों की इस मांग से बीसीसीआई काफ़ी हैरान हैं.

बता दें, कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को अच्छे फल मुहैया कराने मे नाकाम रहा था, इसलिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों ने विश्व कप 2019 के दौरान बीसीसीआई को साफ़ बोल दिया हैं, कि विश्व कप के दौरान उन्हें अच्छे केले व अन्य फल मिले.

बीसीसीआई के सूत्र ने दी ये जानकारी 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया,

जाहिर है, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड दौरे के दौरान अपनी पसंद के फल के साथ भारतीय टीम की सेवा करने में असफल रहा, लेकिन सीओए ने अनुरोध से उत्साहित किया और कहा कि खिलाड़ियों को बीसीसीआई के खर्च पर केले खरीदने के लिए टीम मैनेजर को बताया जाना चाहिए था. उचित जिम के साथ होटल बुक करने और पर्यटन पर खिलाड़ियों के साथ पत्नियों को रखने की अन्य मांगें भी की गई हैं.”

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे मे पत्नियों के लिए सीओए ने एक अगल वाहन का इंतजाम किया है. टीम के किसी भी कार्य को पत्नियों की वजह से बीसीसीआई प्रभावित नहीं कराना चाहती हैं. 

बीसीसीआई के सूत्र ने आगे कहा,

“इंग्लैंड में विश्व कप के लिए,खिलाड़ियों ने तर्क दिया कि रेल यात्रा समय बचाती है और अधिक आरामदायक है, इसलिए खिलाड़ियों के लिए विश्व कप के दौरान एक आरक्षित ट्रेन का इंतजाम भी किया जायेगा.

 हालाँकि, सीओए प्रारंभ में इस बात से सहमत नहीं था. सीओए भारतीय प्रशंसकों को ट्रेन पर चढ़ने के बारे में चिंतित था. आखिरकार, समिति इस शर्त के तहत सहमत हुई कि अगर कुछ भी अवांछित होता है तो सीओए या बीसीसीआई को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा.

वहीं लम्बी चर्चा के बाद खिलाड़ियों को पत्नियों को साथ रखने की अनुमति दी मांगी गई. कोहली ने बीसीसीआई से टूर्नामेंट की पूरी अवधि के लिए पत्नियों को अनुमति देने का अनुरोध किया था ताकि खिलाड़ी रिलेक्स भी महसूस करे.  हालांकि, सीओए ने कहा हैं वह निर्णय लेने से पहले व्यक्तिगत रूप से सभी टीम के सदस्यों की लिखित सहमति मांगेगा.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्वकप 2019 के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने की अजीब मांग, पत्नी के साथ इस फल को लेकर जाने की मांग appeared first on SportzWiki Hindi.